scriptदीपिका पादुकोण को देखकर रणवीर सिंह को क्यों लगा करंट | Cirkus Song Current Laga Re Teaser Out: Ranveer Singh and Deepika Padukone Dance video goes viral | Patrika News

दीपिका पादुकोण को देखकर रणवीर सिंह को क्यों लगा करंट

Published: Dec 07, 2022 02:58:32 pm

Cirkus Song Current Laga Re Out : रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिर्कस ने पहले ही सिनेमा प्रेमियों के बीच धूम मचा रखी है। ट्रेलर और पोस्टर्स को फैन्स का खूब प्यार मिला। इसे सोने पर सुहागा ही कह सकते है कि रणवीर सिंह की इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े तो है ही इसके अलावा फिल्म में अब दीपिका पादुकोण का एक सरप्राइजिंग सॉन्ग भी देखने को मिलेगा। फिल्म का सरप्राइजिंग सॉन्ग का टीजर हुआ रिलीज।

cirkus.jpg

Cirkus Song Current Laga Re Teaser

Ranveer Singh and Deepika Dance on new Cirkus song: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर फिल्माया गया सॉन्ग ‘करंट लगा रे’ की एक झलक हमने ट्रेलर में भी देखी थी। आज इस सॉन्ग का टीजर रिलीज हुआ है जिसे लेकर ranveer singh और Deepika Padukone के फैंस खासा एक्साइटेड हैं। रणवीर सिंह और उनकी पत्नी, सुपरस्टार दीपिका पादुकोण के ऊपर फिल्माया गया यह सॉन्ग वाकई में देखने में बेहद शानदारलग रहा है। एक्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म के सॉन्ग ‘current laga re’ की एक झलक शेयर की है। गाने ‘करंट लगा रे’ के टीजर में रणवीर सिंह ऑल-ब्लैक आउटफिट में और दीपिका पिंक और ग्रीन आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस सॉन्ग पर दोनों दीपिका और रणवीर ने खुलकर डांस किया है। इन दोनों की कमेस्ट्री लाजवाब दिख रही हैं। फैंस को सॉन्ग में रणवीर सिंह का स्टाइल और दीपिका पादुकोण की अदाएं लुभा रही हैं। सॉन्ग में दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब दिखी। दोनों के ताबातोड़ डांस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
सॉन्ग में दीपिका और रणवीर का लुक

फिल्म Cirkus के इस सॉन्ग में दीपिका पादुकोण पिंक कलर पर ग्रीन प्रिंट की ड्रेस में देसी लुक में नजर आईं। एक्ट्रेस ने हेयर बन के साथ पिंक कलर के गुलाबों का गजरा लगाया हुआ है, इसके साथ ही दीपिका ने गले में गोल्डन कलर का चोकर सेट पहना हुआ है। ऑलओवर लुक की बात करें तो deepika padukone का यह देसी लुक वाकई में लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। इसके अलावा सॉन्ग में दीपिका संग जबरदस्त डांस करते नजर आएं रणवीर सिंह का लुक भी कम नहीं दिखा। ranveer singh ने ब्लैक कलर की टी-शर्ट और जींस के साथ वाइट कलर के शूज स्टाइल-अप किए हैं। रणवीर इस लुक में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।

फिल्म का ट्रेलर भी रहा शानदार

कुछ दिनों पहले रिलीज हुए सर्कस के ट्रेलर में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आए। ट्रेलर की शुरुआत एक सर्कस के सीन से होती है, जहां रणवीर सिंह उर्फ “इलेक्ट्रिक मैन” अपना एक करतब दिखा रहा है। चाल गलत हो जाती है जिससे वह 60 के दशक में वापस यात्रा कर सकता है। वहां उसे एक इलेक्ट्रिक मैन (उसका हमशक्ल) समझ लिया जाता है। फिल्म में रणवीर को जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते हुए दिखाया गया है। सर्कस में वरुण शर्मा, टीकू तलसानिया, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और व्रजेश हिरजी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
https://twitter.com/bunnyAmnansh/status/1600418387087458304?ref_src=twsrc%5Etfw
इससे पहले, रणवीर सिंह ने सर्कस का टीजर शेयर किया था और यह खुलासा किया था कि फिल्म सर्कस क्रिसमस से पहले रिलीज होगी। वीडियो शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कहा, ‘हमारी दुनिया में आपका स्वागत है। सर्कस रणवीर सिंह की रोहित शेट्टी के साथ तीसरी फिल्म है। दोनों ने पहली बार 2018 की फिल्म सिम्बा और सूर्यवंशी में साथ काम किया था। शेक्सपियर के नाटक पर बनी फिल्म द कॉमेडी ऑफ ‘सर्कस’ 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मिया’ में पृथ्वीराज की धमाकेदार एंट्री, कब होगी रिलीज

https://youtu.be/OM7J_wGk900
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो