scriptउल्टी माचिस से दीया जलाते नज़र आए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, वीडियो देख लोटपोट हो रहे हैं फैंस | Comdeian And Sunil Grover Funny Video Goes Viral On Internet | Patrika News

उल्टी माचिस से दीया जलाते नज़र आए कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, वीडियो देख लोटपोट हो रहे हैं फैंस

locationनई दिल्लीPublished: Apr 06, 2020 02:52:20 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ( Sunil Grover ) ने जलाए आशा के दीप
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सुनील की फनी वीडियो

सुनील ग्रोवर ने की फनी वीडियो हुई वायरल

सुनील ग्रोवर ने की फनी वीडियो हुई वायरल

नई दिल्ली। बीते दिन यानी कि 5 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) की अपील पर रात नौ बजे सब ने अपने घरों की लाइट्स को बंद कर दिया। लोगों ने दीया और मोमबत्ती जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग में अपना योगदान दिया। ठीक नौ बजे पूरा देश दीपों की रोशनी में डूबा हुआ दिखाई दिया बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

View this post on Instagram

Light of belief, hope and unity. Jai Hind!

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर ( Sunil Grover ) ने भी ठीक 9 बजे मोमबत्ती जलाकर कोरोना के खिलाफ अपना योगदान दिया। उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कैप्शन में सुनील ने लिखा है- आशा, विश्वास और एकता की रोशनी। जयहिंद! लेकिन इसी बीच एक्टर सुनील ग्रोवर का एक फनी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो पीएम मोदी के आयोजन में लोगों को जुड़ने की सलाह दे रहे हैं। ये वीडियो 5 अप्रैल का है जिसे उन्होंने दिन में शूट किया है।

View this post on Instagram

Are you ready tonight for 9pm for 9 mins..?? I am.

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on

दरअसल, इस वीडियो में सुनील ग्रोवर बता रहे हैं कि कैसे 9 बजे लोग मोमबत्ती जलाएं। सुनील वीडियो में मोमबत्ती को जलाने के लिए माचिस लेते हैं और जलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन उनसे माचिस जल ही नहीं पाती और जब वो देखते हैं तो उन्हें पता चलता है कि उन्होंने माचिस उल्टी पकड़ी है। माचिस के जलते ही फिर वो मोमबत्ती को जलाने की कोशिश करते हैं। काफी कोशिश करने के बाद नहीं जलती। जिसके बाद वो कहते है कि उनकी मोमबत्ती में बत्ती नहीं लगी हुई है। कृपया कर आप जरुर चैक करें। सुनील का ये वीडियो देख फैंस खूब हंस रहे हैं। उन्हें उनका ये अंदाज काफी पंसद आ रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो