script

डब्‍बू रतनानी के Calendar में किंग खान नजर आएंगे अनोखे अंदाज में, ये 24 सितारे भी होंगे साथ

locationमुंबईPublished: Jan 17, 2018 02:07:46 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

फोटोग्राफर डब्‍बू रतनानी 19 साल से इस कैलेंडर पर काम कर रहे है, उनके कैलेंडर में हमेशा फेमस चहरे आते है नजर

dabboo ratnani

dabboo ratnani

नये साल के साथ ही फोटोग्राफर डब्‍बू रतनानी के फैंस और बॉलीवुड को उनके खास कैलेंडर का इंतजार रहता है। फोटोग्राफर डब्‍बू हमेशा नए साल के शुरुआत में एक हॉट एंड ग्लैमर से भरा हुआ कैलेंडर लेकर आते है। इस कैलेंडर में एक खास बात ये होती है कि इसमें बॉलीवुड के सुपर स्टार की फोटोज होती है।
डब्‍बू रतनानी का कैलेंडर इस साल बेहद खास माना जा रहा है। इस बार डब्बू रतनानी ने महानायक अमिताभ बच्‍चन, शाहरुख खान, आलिया भट्ट , काजोल, रितिक रोशन, सनी लियोनी और श्रद्धा कपूर जैसे कई सितारों के साथ फोटोशूट किया है। डब्बू रतनानी लगातार 19 से कैलेंडर के लिए काम कर रहे हैं।

डब्‍बू रतनानी के Calendar में किंग खान नजर आएंगे अनोखे अंदाज में, ये 24 सितारे भी होंगे साथ

डब्बू के इस कैलेंडर में मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्‍लर भी डेब्‍यू करने जा रही हैं। मानुषी अपने इस कैलेंडर को लेकर काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि ये उनके लिए काफी अच्छा अनुभव है। ये उनके जीवन का सबसे बड़ा मौका होगा जब वो एक नही बल्कि 24 बड़े सितरों के साथ नजर आने वाली हैं।

डब्‍बू रतनानी के Calendar में किंग खान नजर आएंगे अनोखे अंदाज में, ये 24 सितारे भी होंगे साथ

महानायक अमिताभ बच्‍चन इस कैलेंडर में लगभग पिछले 17 सालों से नजर आ रहे हैं। वहीं परिणीति चोपड़ा पांचवी बार इस कैलेंडर में नजर आने वाली हैं। परिणीति का मानना है कि ये कैलेंडर किसी भी अवार्ड से बड़ा है। उनका कहना है कि इस कैलेंडर के बिना उनका साल अधूरा सा लगता है। वहीं बॉलीवुड की सुलु यानी विद्या बालन इस कैलेंडर के लिए 11वीं बार फोटोशूट करा रही हैं। विद्या का कहना है कि ये उनके लिए हमेशा ही बहुत स्‍पेशल होता है।

डब्‍बू रतनानी के Calendar में किंग खान नजर आएंगे अनोखे अंदाज में, ये 24 सितारे भी होंगे साथ

इस बार प्रियंक चोपड़ा, फरहान अख्‍तर, संजय दत्‍त, अभिषेक बच्‍चन, जैकलीन फर्नांडीज , कृति सैनन और अर्जुन रामपाल ने भी इस कैलेंडर के लिए फोटोशूट करवाया है। फोटोग्राफर डब्‍बू रतनानी अपने क्रिएटिव फोटोशूट के लिए ही जाने जाते हैं। अपनी इसी आदत के चलते उन्होंने शाहरुख खान को एक अलग ही रुप में पेश किया है।

डब्‍बू रतनानी के Calendar में किंग खान नजर आएंगे अनोखे अंदाज में, ये 24 सितारे भी होंगे साथ

फोटोशूट के दौरान शाहरुख आंखों में काजल लगाये नजर आ रहे हैं। आपको शाहरुख का ये लुक उनकी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की याद दिलाएगा, जिसमें उन्‍होंने एक जादूगर का किरदार निभाया था। डब्बू रतनानी ने फोटोशूट का लगभग 11 मिनट का टीजर जारी कर दिया है। उनका ये टीजर बहुत ही शानदार लग रहा है। जिसमें सितारे अपने शूट के अनुभवों को शेयर करते नजर आ रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो