scriptइस वेलेंटाइन डे आप कर सकते हैं दिशा पाटनी को डेट, करना होगा यह काम | Date with actress Disha Patani on this Valentine's Day | Patrika News

इस वेलेंटाइन डे आप कर सकते हैं दिशा पाटनी को डेट, करना होगा यह काम

locationमुंबईPublished: Feb 05, 2019 04:57:55 pm

Submitted by:

Mahendra Yadav

उन्हें डेट करने का सपना कई लड़के देखते हैं। अब दिशा (Disha Patani) खुद अपने फैंस को यह मौका दे रही हैं।

Disha patani

Disha patani

जल्द ही वेलेंटाइन डे (valentines day) आने वाला है। ऐसे में सभी लव बर्ड्स इन दिन को लेकर काफी रोमांचित हैं। लेकिन जिन लड़कों की कोई गर्लफ्रेंड नहीं है उनको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको इस वेलेंटाइन डे पर एक बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ डेट पर जाने का मौका मिल सकता है।

यह अभिनेत्री और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड की बोल्ड और खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी हैं (Disha Patani)। बता दें कि दिशा इंडस्ट्री की सबसे हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उन्हें डेट करने का सपना कई लड़के देखते हैं। अब दिशा खुद अपने फैंस को यह मौका दे रही हैं।

दिशा ने पोस्ट किया वीडियो:
दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो पोस्ट किया हैं। इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि वेलेंटाइन डे पर आम लोगों में से कोई एक उनके साथ डेट पर जा सकता है। इसके लिए 7 फरवरी तक विडियो अपलोड करते हुए यह बताना होगा कि वह क्यों दिशा के साथ डेट पर जाना चाहते हैं।

इस वेलेंटाइन डे आप कर सकते हैं दिशा पाटनी को डेट, करना होगा यह काम

यह है शर्त:
दिशा ने विडियो में यह भी बताया कि भेजे जाने वाले विडियोज में उन्हें बिल्कुल भी चीजी लाइन्स नहीं चाहिए, क्योंकि उन्हें यह पसंद नहीं। साथ ही दिशा ने इस बारे में भी हिंट दी कि वह डेट पर क्या पहनने वाली हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो