script‘De De Pyaar De’ Box Office Prediction: कॉमेडी और इमोशंस से भरपूर है ‘दे दे प्यार दे’, पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ | 'De De Pyaar De Box Office Prediction Ajay Devgn, Tabu Rakul Preet | Patrika News

‘De De Pyaar De’ Box Office Prediction: कॉमेडी और इमोशंस से भरपूर है ‘दे दे प्यार दे’, पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

locationमुंबईPublished: May 16, 2019 07:26:29 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

फिल्म में आशीष (अजय देवगन) एक 50 साल के व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं और उसका पत्नी मंजू (तब्बू) से तलाक ….

Ajay Devgn

Ajay Devgn

अजय देवगन, रब्बू और रकुल प्रीत सिंह फिल्म ‘De De Pyaar De’ कल यानी 17 मई को रिलीज हो रही है। अकीव अली के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक ड्रामा, कॉमेडी और इमोशंस से भरपूर है। फिल्म में अजय ऐसे शख्स का रोल प्ले कर रहे हैं जो कि अपने से बहुत कम उम्र की लड़की को ना सिर्फ पसंद करने लगता है बल्कि दिल भी दे बैठता है। फिल्म की कहानी लड़के की जिंदगी दोनों हीरोइन्स के इर्द-गिर्द घूमने लगती है। फिल्म में अजय, तब्बू और रकुल प्रीत के अलावा जिमी शेरगिल, जावेद जाफरी और आलोकनाथ भी अहम रोल में हैं। फिल्म में लव ट्रायएंगल दिखाया गया है।

Ajay Devgn

कहानी : फिल्म में आशीष (अजय देवगन) एक 50 साल के व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं और उसका पत्नी मंजू (तब्बू) से तलाक हो चुका है। लेकिन अजय का दिल आयशा (रकुल प्रीत सिंह) पर आ जाता है। खास बात यह है कि आयशा पूरे 26 साल आशीष से छोटी है। आशीष के आयशा की उम्र के बच्चे हैं। लेकिन आशीष का मानना है कि प्यार में उम्र कोई मायने नहीं रखती। वो कहते है कि अपने से उम्र में कहीं छोटी लड़की से प्रेम करने वाला वह पहला इंसान नहीं है। इससे पहले भी ऐसे कई लोग है अपनी से आधी उम्र की लड़की से प्यार करते है और कुछेक ने तो शादी कर ली।

 

Ajay Devgn
मिडिल एज और तलाकशुदा आशीष की जिंदगी में भूचाल तब आता है जब वह आयशा को अपने घर लाता है। आयशा यह जान कर दंग रह जाती है कि उसकी उम्र के आशीष के बच्चे हैं। इसी बीच मंजू भी कभी-कभी वक्त गुजारने आशीष के घर चली आती है। इसके बाद कई हास्यास्पद परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। फिल्म में आलोक नाथ अजय देवगन के पिता का रोल निभा रहे हैं।
Ajay Devgn
पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़

इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने एक कट और कुछ सीन्स रिप्लेसमेंट के साथ यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। करीब 45 करोड़ रूपए में बनी इस फिल्म को देश भर में 1200 से 1500 स्क्रीन्स में रिलीज किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिने 15 से 17 करोड़ रुपए का कारोबार कर सकती है।

Ajay Devgn
‘दे दे प्यार दे’ को लव रंजन ने लिखा है। वह इससे पहले ‘प्यार का पंचनामा’, ‘आकाशवाणी’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्में बना चुके हैं।

Ajay Devgn
Ajay Devgn
IMAGE CREDIT: Ajay Devgn
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो