script2020 कितना रूलाएगा: वरुण धवन की मौसी के बाद अब इस एक्ट्रेस के करीबी का निधन | Deaths in Bollywood during Lockdown period | Patrika News

2020 कितना रूलाएगा: वरुण धवन की मौसी के बाद अब इस एक्ट्रेस के करीबी का निधन

locationमुंबईPublished: May 30, 2020 09:36:00 pm

लॉकडाउन में कई परेशानियों से जूझ रहे बॉलीवुड सेलेब्स की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले दिग्ग्ज स्टार्स के निधन की खबरों से और अब उनके करीबियों के निधन से गम का माहौल छंटने का नाम नहीं ले रहा है।

2020 कितना रूलाएगा: वरुण धवन की मौसी के बाद अब इस एक्ट्रेस के करीबी का निधन

2020 कितना रूलाएगा: वरुण धवन की मौसी के बाद अब इस एक्ट्रेस के करीबी का निधन

मुंबई। कोरोना वायरस के कहर के बीच आम लोगों की परेशानियां कम होती नजर नहीं आ रही हैं। वहीं, बॉलीवुड के लिए भी ये समय किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहा है। एक के बाद एक स्टार्स और उनके रिश्तेदारों का निधन थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही वरुण धवन की मौसी का निधन हुआ था। अब ताजा मामला बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस के करीबी के निधन का सामने आया है।

2020 कितना रूलाएगा: वरुण धवन की मौसी के बाद अब इस एक्ट्रेस के करीबी का निधन

दरअसल, एक्ट्रेस तापसी पन्नू की दादी का निधन हो गया है। ये दुखद समाचार फैंस के साथ शेयर करते हूए तापसी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,’ हमारे परिवार की उस अंतिम जनरेशन का सदस्य भी हमें छोड़कर चला गया, ऐसा खालीपन जो हमेशा साथ रहने वाला है… बीजी।’ इस पोस्ट में तापसी ने अपनी दादी की फोटो भी शेयर की है।

2020 कितना रूलाएगा: वरुण धवन की मौसी के बाद अब इस एक्ट्रेस के करीबी का निधन

आपको बता दें कि इस कोराना काल में मिथुन चक्रवर्ती के पिता का निधन हो गया था। उस दौरान मिथुन काम के सिलसिले में बंगलौर गए हुए थे। लॉकडाउन के कारण वह अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सके। इसके अलावा इरफान खान और ऋषि कपूर भी इसी दौरान इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

कुछ दिनों पहले ही सलमान खान के साथ ‘रेडी’ में काम कर चुके युवा कलाकार मोहित बघेल का कैंसर के चलते निधन हो गया था। वे महज 27 साल के थे।

हाल में प्रसिद्ध गीतकार योगेश भी 77 साल की आयु में चल बसे। योगेश के सबसे पॉपुलर सॉन्ग्स में ‘आनंद’ के दो गीत ‘जिंदगी कैसी है पहेली’ और ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’ ही नहीं, ‘रजनीगंधा’, दिल्लगी, बातों-बातों में, प्रियतमा, छोटी-सी बात, जीना यहां, अग्नि परीक्षा, अन्नदाता, ‘आनंद महल’ और ‘अनोखा दान’ जैसी कई फिल्मों के गीत शामिल हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो