बॉलीवुड

दीपिका ने रचा इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय लक्जरी ब्रांड अभियान का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

दीपिका(Deepika Padukone ) ने रचा इतिहास
दीपिका(Deepika Padukone ) को क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

Jan 23, 2020 / 04:39 pm

Pratibha Tripathi

नई दिल्ली। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) नें अपने खास अभिनय से जो मुकाम हासिल किया है वो हर किसी के लिए गर्व करने योग्य है। अभी हाल ही में उन्हें वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से क्रिस्टल अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके बाद दीपिका ने एक और इतिहास रचा है। दरअसल में दीपिका हिंदी फिल्म उद्योग से अंतर्राष्ट्रीय लक्जरी ब्रांड अभियान का हिस्सा बनने वाली पहली महिला बन गई हैं।

इसकी जानकारी दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी। दीपिका ने लिखा-मैं लुई वुइटन परिवार में शामिल होने के लिए रोमांचित हूं। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ब्रांड के लिए निकोलस Ghesquière के विजन का हिस्सा बनना मेरे लिए न केवल रोमांचक है, बल्कि विनम्र भी है।

 

दीपिका प्री-फॉल 2020 अभियान में टॉप फैशन ब्रांड के लिए सोफी टर्नर, एम्मा रॉबर्ट्स, ली सेयडौक्स, क्लो ग्रेस मोरेट्ज़, एलिसिया विकेंडर के साथ नजर आएंगी। इस फोटोशूट में वह एक चेक ड्रेस के साथ विंटर कोट और बूट्स पहने नजर आ रही हैं। इस पोस्टर पर शीर्षक है ”डोन्ट टर्न अराउंड”।

इस सफलता के लिए दीपिका को चारों ओर से बधाईयां मिल रही है। इस मौके पर रणवीर सिंह भी गर्व से फूले् नही समा रहे है उन्होनें भी दीपिका को इस अचीवमेंट पर बधाई देते हुए कहा- नेक्स्ट लेवल। दीपिका की इस तस्वीर को अब तक 30 लाख से भी ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। इससे पहले दीपिका को दावोस की वार्षिक बैठक में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ओर से क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Home / Entertainment / Bollywood / दीपिका ने रचा इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय लक्जरी ब्रांड अभियान का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.