इस वीडियो में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी ( Vikrant Massey ) नजर आ रहे हैं। वह विक्रांत के साथ बाइक पर बैठी दिखाई दी हैं। इसके साथ ही दीपिका ने पीले रंग के कुर्ते और सफेद रंग के सलवार पहना हुआ है। वहीं वह विक्रांत से बात करती नजर नजर आ रही हैं। ये वीडियो देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म छपाक का कोई महत्वपूर्ण सीन है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
फिल्म की कहानी की बात करें तो ये कहानी दिल्ली की रहने वाली लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर बन रही है। जिसपर एक सिरफिरे आशिक ने एसिड से हलमा किया था। इस घटना ने लक्ष्मी की पूरी जिंदगी ही बदल कर रख दी। मूवी में दीपिका का नाम मालती है।