दीपिका पादुकोण ने पिछले कुछ सालों में कई हिट फिल्में दी हैं। जिसमें पीकू, तमाशा, बाजीराव मस्तानी, ट्रिपल एक्स – जेंडर केज, पद्मावत और छपाक जैसी फिल्में शामिल हैं। इन्हीं फिल्मों ने दीपिका का कद इतना बढ़ा दिया है कि जब उन्होंने फिल्म के लिए 20 करोड़ की फीस की मांग की तो निर्मात मना नहीं कर पाए। अभी तक फिल्म का टाइटल सामने नहीं आया है। इस अघोषित शीर्षक फिल्म का निर्देशन अश्विनी नाग करेंगे। वहीं खबर ये भी है इस फिल्म के लिए प्रभास (Prabhas Fees) 50 करोड़ की फीस लेंगे।
फिल्म में दीपिका वाला रोल पहले प्रभास के रोल से कम महत्व का था, लेकिन दीपिका के बोर्ड पर आने के बाद अब इसमें एक्ट्रेस के स्टारडम और फीस के अनुसार बदलाव किया जा रहा है। फिल्म का प्रोडक्शन पूजा दत्ता (Pooja Dutta) का वैजयंती प्रोडक्शन कर रहा है। यह प्रभास की 20वीं फिल्म होगी। जिसमें एक्ट्रेस भाग्यश्री (Bhagyashree) भी नजर आएंगी। बता दें कि फिल्म की घोषणा होते ही दीपिका और प्रभास ने एक दूसरे को सोशल मीडिया (Deepika Following Prabhas) पर फॉलो करना भी शुरू कर दिया है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपिका और प्रभास की दोस्ती अब बढ़ रही है।
दीपिका पादुकोण इस फिल्म के अलावा ’83’ में भी नजर आएंगी। इसमें वह कपिल देव (Kapil Dev) की पत्नी रूमी का किरदार निभाती दिखेंगी। वहीं, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कपिल देव के रोल में होंगे। कोरोना के कारण इसकी रिलीज डेट को आगे खिसका दिया गया है।