रणवीर सिंह ( ranveer singh ) से शादी के बाद ‘छपाक’, दीपिका की पहली फिल्म होगी। इस फिल्म के लिए दीपिका का मेकअप काफी मेहनत से किया गया था। फिल्म में उनके लुक की काफी सराहना की गई। बता दें दीपिका ने इस लुक को अपनाने के लिए प्रोस्थेटिक्स की मदद ली थी।
दरअसल, एक एक्टर का अपने किरदार से जुड़ जाना लाजमी होता है। ऐसे में उससे अलग होने के लिए एक्ट्रेस ने यह तरीका अपनाया। गौरतलब है कि फिल्म छपाक, 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।