दरअसल, दीपिका ने अपने नए हेयरकट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर एक शेयर की है। दीपिका ने अपने बालों को छोटा करवा लिया है। इस फोटो में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं साथ ही अच्छे-अच्छे कमेंट भी लिख रहे हैं। वहीं दीपिका की इस तस्वीर उनके पति रणवीर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा- मार दो मुझे। फैंस को भी रणवीर सिंह का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
बता दें दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म छपाक की तैयारी में लगी हैं। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है। जो अगले महीनें की 10 तारीख को रिलीज होने वाली है। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी भी हैं।छपाक के अलावा दीपिका जल्द ही ’83’ में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका कपिल देव की पत्नी का। ’83’ अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।