बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में ऑस्कर 2023 में पहुंची। जहां उन्होंने 95th एकेडमी अवार्ड्स में अवॉर्ड प्रजेंट किया। इसके बाद से ही एक्ट्रेस के लुक्स की हर तरफ चर्चा हो रही है। जाहिर है कि दीपिका के स्टाइलिश अंदाज को अक्सर लोग कॉपी करने की कोशिश में लगे रहते हैं।
इस बीच दीपिका ने कुछ देर पहले ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर धड़ाधड़ वायरल हो रही हैं। जिसमें फिर से एक्ट्रेस का नया लुक कहर ढा रहा है।
ऑस्कर 2023 की ज्यूरी का हिस्सा बनने के बाद दीपिका और सिजलिंग अवतार में नजर आ रही हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपना नया लुक दिखाया है। जिसमें उन्होंने पर्पल शेड की फर्र वाली शॉर्ट ड्रेस कैरी की है।
इस स्टाइलिश ड्रेस के साथ ही दीपिका ने ब्लैक कलर की जालीदार स्टॉकिंग्स पहनी हैं। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक में ग्लैमरस का तड़का लगाने के लिए हाथों में लेदर के गलव्स कैरी किए है।
एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने इस किलर लुक को न्यूड मेकअप और स्मोकी आईज से कंप्लीट किया है। इसके साथ उन्होंने हाई मैसी बन बनाया है और कानों में डायमंड ईयररिंग्स पहने हैं।
अपने इस नए फोटोशूट में दीपिका पादुकोण काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। एक्ट्रेस की बेहद हॉट और किलर अदाओं को देखने के बाद उनके फैंस भी उनकी अदाओं पर से नजरें ही नहीं हटा आ रहे हैं।
कुछ मिनटों में ही दीपिका का ये नया फोटोशूट वायरल हो गया है। इस पर 8 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने अपना ऑस्कर रेड कार्पेट लुक भी फैंस के साथ शेयर किया था।
उन्होंने अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने के लिए ब्लैक कलर को चूज किया था। दीपिका ने ऑफ शोल्डर-फिश कट गाउन पहना था। उनके इस गाउन में ओपेरा ग्लव्स (Opera gloves) भी अटैच थे। जिसमें वे काफी खूबसूरत लगी थीं।
Jyoti Singh