scriptदेखिए, बच्चे संग दीपिका और रणवीर सिंह की मस्ती | Deepika Padukone plays with baby at her best friend's wedding while boyfriend Ranveer Singh | Patrika News

देखिए, बच्चे संग दीपिका और रणवीर सिंह की मस्ती

Published: Mar 28, 2016 07:02:00 pm

Submitted by:

dilip chaturvedi

हाल ही दीपिका और रणवीर एक दोस्त की शादी में साथ-साथ दिखे, जहां वो एक बच्चे संग मस्ती करते नजर आए…

ranveer singh

ranveer singh

मुंबई। पिछले दिनों दुबई में आयोजित एक अवॉर्ड समारोह में अभिनेता रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को अपना वेटर हॉफ यूं ही नहीं कहा था। असल में दीपिका ऐसी ही हैं। जहां भी जाती हैं, जिसके साथ भी होती हैं, अपनी डिम्पल भरी मुस्कान से दीवाना बना लेती हैं। वैसे तो दीपिका ने बॉलीवुड में कई अभिनेताओं के साथ काम किया, लेकिन रणवीर के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। ये दोनों सोशल मीडिया में अपनी प्यारी और नटखट शरारतों के लिए फेमस हैं। अकसर दोनों को पार्टी या अवॉर्ड समारोह में साथ-साथ देखा जाता है। हाल ही रणवीर ने दीपिका को श्रीलंका में जॉइन किया, जहां वो दीपिका की बेस्ट फ्रैंड की शादी में शरीक हुए।

शादी की फोटो के बीच में से ही एक बहुत प्यारी फोटो वायरल हुई है, जिसमें दीपिका एक बच्चे के साथ खेल रही हैं और रणवीर बहुत प्यार से उन्हें देख रहे हैं। फोटो को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि इन दोनों को बच्चे बहुत पसंद हैं। बच्चा भी इन दोनों के साथ बहुत घुलमिल गया था। दीपिका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म XXX: The Returns of Xander Cage की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। रणवीर भी अपनी अपकमिंग फिल्म की शूट में बिजी हैं, लेकिन दोस्त की शादी के मौके पर दोनों को साथ देखा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो