scriptशादी की पहली सालगिरह पर वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे रणवीर- दीपिका, लाल साड़ी पहने बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस | Patrika News
बॉलीवुड

शादी की पहली सालगिरह पर वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे रणवीर- दीपिका, लाल साड़ी पहने बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

4 Photos
4 years ago
1/4

बॅालीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने आज ही के दिन इटली में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी की थी। आज स्टार्स की शादी की पहली सालगिरह है। इस मौके पर दीपिका और रणवीर तिरुपति के वेंकटेश्वर मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं।

 

2/4

इस मौके पर दीपिका ने लाल रंग की साड़ी पहनी। मंगलसूत्र और सिंदूर लगाए दीपिका बेहद सुंदर लग रही हैं।

 

3/4

वहीं रणवीर सिंह ऑफ व्हाइट शेरवानी पहने नजर आए। साथ ही उन्होंने गुलाबी रंग का दुपट्टा भी ओढ़ा हुआ है।

 

4/4

मंदिर में दर्शन करने पहुंचे स्टार्स ने मीडिया को पोज दिए। साथ ही अपने फैंस से भी मिले।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.