scriptजानिए कैसे रणवीर सिंह बन गए दीपिका पादुकोण का नशा, खुद मस्तानी ने खोला राज़ | deepika padukone share ranveer singh photo call him super drug | Patrika News

जानिए कैसे रणवीर सिंह बन गए दीपिका पादुकोण का नशा, खुद मस्तानी ने खोला राज़

Published: Nov 19, 2019 11:54:35 pm

Submitted by:

Neha Gupta

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फोटो की शेयर
दीपिका ने रणवीर को बताया Super Drug
शादी की सालगिराह मनाकर लौटे हैं रणवीर-दीपिका

deepika padukone share ranveer singh photo.jpg

नई दिल्ली | दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिराह मनाई है। दोनों ने अमृतसर हरमंदिर साहिब पर मत्था टेका था, साथ ही तिरुपति बालाजी में भी आर्शीवाद लिया था। अक्सर दोनों एक दूसरे की तारीफें सोशल मीडिया पर करते रहते हैं। रणवीर दीपिका की फोटोज़ पर बढ़िया कमेंट करते रहते हैं इसीलिए फैंस को इस कपल की केमेस्ट्री सबसे ज्यादा पसंद आती है। हाल ही में दीपिका ने पति रणवीर सिंह को सुपर ड्रग (Super Drug) बता दिया।

View this post on Instagram

& you…my super drug!💝

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

दरअसल, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर की एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें रणवीर की टी-शर्ट की पीछे लिखा है लव इज ए सुपर पावर। दीपिका ने तस्वीर पोस्ट करके कैप्शन में लिखा- एंड यू माई सुपर ड्रग। यानी की दीपिका ने रणवीर को अपना सुपर ड्रग बताया है। दीपिका के इस कमेंट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर अपनी फस्ट मैरिज ऐनिवर्सरी मना के मुंबई लौट आए हैं। दोनों ने पिछले साल 14 नवंबर को शादी की थी। शादी दो रीति-रिवाजो कोंकणी और सिंधी में हुई थी।

वर्क-फ्रंट की बात करें तो रणवीर और दीपिका जल्द ही कबीर खान की फिल्म ’83’ में नजर आएंगे। ये फिल्म 1983 विश्व कप जीत पर बेस्ड है। रणवीर क्रिकेटर कपिल देव के किरदार में दिखाई देंगे। वहीं दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। ये एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की लाइफ पर बेस्ड फिल्म होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो