दीपिका पादुकोण ने अपने और पति रणवीर सिंह को लेकर कुछ मीम्स शेयर किए हैं जिसमें वो बता रही हैं कि वो कौन सी मिठाई हैं। दीपिका के ये मीम (Deepika Padukone meme) तेजी से वायरल हो रहा है।
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पिछले दिनों ड्रग केस को लेकर सुर्खियों में बनी रही थी। उस दौरान दीपिका को बुरी तरह से ट्रोलिंग (Trolled) का सामना करना पड़ा था और उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब फिर से मस्तानी ने फैंस के बीच वापसी कर ली है। हाल ही में दीपिका ने पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को शादी की दूसरी सालगिरह की बधाई दी थी और उनके लिए खूबसूरत पोस्ट किया था। अब दीपिका ने अपने और रणवीर को लेकर कुछ मीम्स शेयर किए हैं जिसमें वो बता रही हैं कि वो कौन सी मिठाई हैं। दीपिका का ये मीम (Deepika Padukone meme) तेजी से वायरल हो रहा है।
ड्रग केस से Arjun Rampal ने किया किनारा, 7 घंटे की पूछताछ के बाद कहा- मेरा कोई लेना देना नहीं है
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में कुछ मीम्स साझा किए हैं जिसमें वो खुद को काजू कतली (Kaju Katli) बता रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में पति रणवीर सिंह को मोतीचूर का लड्डू और खुद को गाजर का हलवा कह रही हैं। दीपिका और रणवीर के ये फोटो दिवाली फेस्टिवल की है। दोनों बेहद ही खूबसूरत लग रहे हैं। दीपिका द्वारा साझा किए गए ये मीम्स फैंस के बीच खूब वायरल हो रहे हैं। मीम से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपिका की फेवरेट मिठाई काजू की बर्फी और गाजर का हलवा है।
बता दें कि कुछ दिन पहले दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट की है। रणवीर ने पत्नी दीपिका के लिए एक खूबसूरत पोस्ट किया था और उन्हें गुड़िया कहकर संबोधित किया था। वहीं दीपिका ने भी रणवीर के लिए शानदार मैसेज लिखा था। बॉलीवुड जोड़ियों में दीपिका-रणवीर फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार दर्शाते रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान भी दीपिका और रणवीर खूब मस्ती करते थे।