scriptबेंगलूरु में मां और बहन के साथ दीपिका ने खरीदी ज्वैलरी, क्या शादी की है तैयारी! | Deepika Padukone shopping with family in bengaluru | Patrika News

बेंगलूरु में मां और बहन के साथ दीपिका ने खरीदी ज्वैलरी, क्या शादी की है तैयारी!

locationमुंबईPublished: Mar 24, 2018 01:36:07 pm

Submitted by:

Preeti Khushwaha

दीपिका पादुकोण आजकल अपना क्वालिटी टाइम अपने परिवार के साथ बेंगलूरु में गुजार रही हैं।

deepika padukone

deepika padukone

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लव के चर्चे पूरे बी-टाउन इंडस्ट्री में मशहूर है। दीपिका और रणवीर की शादी के चर्चे पूरी मीडिया में चल रहे हैं। खबरों की मानें तो हाल ही में दोनों के परिवार वाले भी एक-दूसरे से मिले और शादी की बात पर चर्चा की। इन दिनों दीपिका बेंगलूरु में अपने घर पर हैं। वह अपनी फैमिली के साथ जमकर शॉपिंग कर रही हैं।
मां और बहन के साथ कर रहीं हैं शॉपिंग:
दीपिका पादुकोण आजकल अपना क्वालिटी टाइम अपने परिवार के साथ बेंगलूरु में गुजार रही हैं। खबरों की मानें तो उन्होंने अपनी मां उज्जल पादुकोण और बहन अनीषा पदुकोण के साथ खरीदारी भी शुरू कर दी है। दीपिका ने ज्वैलरी की शॉपिंग की।
हाल ही में दीपिका और रणवीर के पैरेंट्स मिले:
खबरों की मानें तो दीपिका के पैरेंट्स रणवीर के माता-पिता से मिलने मुंबई आए थे। दोनों परिवारों की मुलाकात रणवीर के घर में हुई और वहां शादी की डेट के बारे में भी बात की गई।
नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले पूरी करना चाहती हैं शॉपिंग:
दीपिका जल्द ही फिल्मकार विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘सपना दीदी’ की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। इस फिल्म में इरफान खान भी उनके साथ काम करने वाले हैं। फिलहाल इरफान अपने इलाज के लिए लंदन गए हुए हैं। जैसे ही वह भारत लौटेंगे इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। शूटिंग शुरू होने से पहले दीपिका अपनी शॉपिंग पूरी करना चाहती हैं।
बेंगलुरु में हो सकती है रिसेप्शन पार्टी:
रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी दीपिका के होम टाउन बेंगलुरु में दी जाएगी।

डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं दीपिका-रणवीर:
खबरों की मानें तो रणवीर और दीपिका डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते हैं। लेकिन रणवीर के माता-पिता मुंबई में शादी करवाना चाहते हैं। रणवीर के माता-पिता का कहना है कि उनके ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई में रहते हैं इसलिए शादी यहीं होनी चाहिए।
साउथ इंडियन रीति-रिवाज से होगी शादी:
खबरों की मानें तो शादी पूरी तरह से साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से की जाएगी। इतना ही नहीं वेन्यू के लिए ‘ताज लैंड्स एंड, फोर सीजन्स’ और ‘सेंट रेजिस’ जैसे होटलों को देखा जा रहा है। शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देने की बात सामने आ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो