दीपिका ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में प्रियंका को लेकर कहा,’ प्रियंका भी मेरी तरह हमेशा से रिश्तों में एक ठहराव चाहती थीं। मैं निक को तो ज्यादा नहीं जनती पर प्रियंका इस वक्त अपने इस नए रिश्ते से बहुत सेटेल्ड महसूस कर रही होंगी।’
दीपिका ने आगे कहा, ‘जितना मैं प्रियंका को जानती हूं मुझे पता है उन्हें इन चीजों से काफी फर्क पड़ता है। जैसे की अपने प्यार को पाना जो इस रिश्ते को अपना पूरा समय दे पाए। जो इस रिश्ते को सही मायने में ठहराव दे जो एक रिलेशनशिप में जरूरी है। वो हमेशा से ये चाहती थीं। और मुझे खुशी है कि उन्हें फाइनली वो मिल गया। उनके लिए भी ये सफर किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं होगा।’
बता दें दीपिका और प्रियंका ने फिल्म ‘बाॅजीराव मस्तानी’ में साथ काम किया था। तभी से दोनों में एक खास बोंडिंग देखने को मिली थी।