बॉलीवुड

टिकटॉक पर बॉलीवुड: दीपिका पादुकोण सहित इन स्टार्स ने किया डेब्यू, वीडियोज पर आई फॉलोअर्स की बाढ़

दीपिका पादुकोण ने टिकटॉक ( Deepika Padukone TikTok) पर आते ही धमाल मचा दिया है। उनकी फॉलोअर्स की संख्या 16 लाख से भी ज्यादा हो गई है। एक्ट्रेस ने इस एप पर डांस और रैप सॉन्ग के वीडियो भी शेयर किए हैं जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

Jan 04, 2020 / 08:24 pm

पवन राणा

टिकटॉक पर फिदा हुआ बॉलीवुड: दीपिका पादुकोण सहित इन स्टार्स ने किया डेब्यू, वीडियोज पर आई फॉलोअर्स की बाढ़

मुंबई। लोकप्रिय सोशल मीडिया वीडियो एप टिकटॉक पर अब बॉलीवुड सेलेब्स भी डेब्यू करने लगे हैं। इसकी बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते एक्टर्स और एक्ट्रेसेस अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपना अकाउंट टिकटॉक ( Deepika Padukone TikTok ) पर बनाया है।

दीपिका पादुकोण ने टिकटॉक पर आते ही धमाल मचा दिया है। उनकी फॉलोअर्स की संख्या 23 लाख से भी ज्यादा हो गई है। एक्ट्रेस ने इस एप पर डांस और रैप सॉन्ग के वीडियो भी शेयर किए हैं जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

टिकटॉक पर फिदा हुआ बॉलीवुड: दीपिका पादुकोण सहित इन स्टार्स ने किया डेब्यू, वीडियोज पर आई फॉलोअर्स की बाढ़

दीपिका के अलावा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने भी टिकटॉक पर एंट्री ले ली है। शमिता के साथ उनकी बहन शिल्पा और जीजू राज कुंद्रा भी एप के वीडियोज में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में शमिता ने एक फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों बहनें दिखाई दीं।

अनुभवी कलाकार अनुपम खेर ने भी टिकटॉक पर दस्तक दे दी है। एक्टर ने भी अपने वीडियोज एप पर शेयर किए हैं।

Home / Entertainment / Bollywood / टिकटॉक पर बॉलीवुड: दीपिका पादुकोण सहित इन स्टार्स ने किया डेब्यू, वीडियोज पर आई फॉलोअर्स की बाढ़

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.