script

खेल के मैदान में दिखेंगी दीपिका पादुकोण, फीफा वर्ल्ड कप में बढ़ाएंगी देश की शान

Published: Dec 06, 2022 12:44:57 pm

Submitted by:

Shweta Bajpai

दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में की जाती है। बॉलीवुड के साथ साथ ये हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। अब एक बार फिर अदाकारा सुर्खियों में हैं। अब अदाकारा की गूंज फीफा वर्ल्ड कप में भी सुनाई देगी।

deepika padukone

deepika padukone

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री हैं। उन्होंने हिंदी के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी नाम कमाया है। अब अदाकारा खेल के मैदान में भी दिखाई देने वाली हैं। दरअसल, दीपिका पादुकोण फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में ट्रॉफी का अनावरण करेंगी।
जी हां दीपिका पादुकोण फीफा वर्ल्ड कप 2022 में शिरकत करते नजर आएंगी। दीपिका यहां वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का अनावरण करेंगी। वह जल्द ही कतर जाएंगी।

दीपिका पादुकोण की टीम से जुड़े करीबी सूत्र ने एक मीडिया हाउस को बताया कि, ‘दीपिका फीफा वर्ल्डकप 2022 का हिस्सा बनने के लिए कतर जाएंगी। वह खचाखच भरे स्टेडियम में फीफा वर्ल्डकप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी।’


यह भी पढ़ें

वरुण सूद को चीट कर रही थीं दिव्या अग्रवाल!

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप कतर में हो रहा है, जिसका फाइनल 18 दिसंबर 2022 को होने जा रहा है। ऐसे में दीपिका पादुकोण भी इस फिनाले में शामिल होने वाली हैं। हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई दी है।
https://twitter.com/hashtag/NewPoster?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों अपकमिंग मूवी ‘फाइटर’ की शूटिंग में बिजी हैं, दीपिका अगले साल जनवरी महीने में रिलीज होने वाली फिल्म ‘पठान’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें

अर्जुन कपूर से शादी करेंगी मलाइका अरोड़ा?

ट्रेंडिंग वीडियो