scriptजानिए दीपिका पादुकोण के ससुरालवालों के बारे में, बड़ी बहन है अभिनेत्री और पिता.. | deepika ranveer marriage: Know about Deepika Padukone in laws | Patrika News

जानिए दीपिका पादुकोण के ससुरालवालों के बारे में, बड़ी बहन है अभिनेत्री और पिता..

locationमुंबईPublished: Nov 13, 2018 11:28:48 am

Submitted by:

Mahendra Yadav

क्या आप जानते हैं कि दीपिका के होने वाले ससुराल में कौन-कौन लोग हैं और क्या करते हैं।

Deepika ranveer

Deepika ranveer

इन दिनों बॉलीवुड में अगर सबसे ज्यादा चर्चा विषय है तो वह है दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी। बता दें कि यह इस साल बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी होने वाली है। दीपिका और रणवीर 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ये दोनों अपने परिवारों के साथ इटली पहुंच गए हैं। इनकी शादी इटली के लेक कोमो में होगी। हर कोई इस विवाह को लेकर उत्साहित है। दीपिका के परिवार के बारे में तो सभी जानते हैं कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन के प्रसिद्ध खिलाड़ी रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका के होने वाले ससुराल में कौन-कौन लोग हैं और क्या करते हैं।
दीपिका के होने वाले सास-ससुर:
रणवीर सिंह अच्छे परिवार से आते हैं। रणवीर का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है। रणवीर सिंह के पिता यानी दीकिपा के होने वाले ससुर जगजीत सिंह भवनानी एक बिजनेसमैन हैं। जगजीत सिंह रियलस्टेट का बिजनेस करते हैं और इस क्षेत्र में उनका काफी अच्छा नाम है। वहीं दीपिका की होने वाली सास यानी रणवीर की मां का नाम अंजू भवनानी है और वह होममेकर हैं। अंजू लो प्रोफाइल रखना ही पसंद करती हैं और पब्लिक इवेंट्स में कम ही दिखाई देती हैं।

 

जानिए दीपिका पादुकोण के ससुरालवालों के बारे में, बड़ी बहन है अभिनेत्री और पिता..

रणवीर सिंह की बड़ी बहन:
रणवीर के एक बड़ी बहन भी है। उनका नाम रितिका भवनानी है। रितिका की शादी हो चुकी है और वह भी एक अभिनेत्री हैं। बता दें कि रणवीर कई बार अपनी बहन का जिक्र कर चुके हैं। वह अपनी बहन के बहुत करीब हैं। रणवीर ने बताया था कि रितिका हमेशा राखी भेजते समय उनकी पसंद का पूरा ध्यान रखती हैं।

जानिए दीपिका पादुकोण के ससुरालवालों के बारे में, बड़ी बहन है अभिनेत्री और पिता..

कपूर फैमिली से रिलेशन:
रणवीर सिंह का कपूर फैमिली से भी रिलेशन है। वह अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर के भतीजे हैं। इस वजह से सोनम और रिया कपूर उनकी कजिन हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो