scriptदीपवीर वेडिंग: संगीत सेरेमनी में रणवीर ने गाया यह गाना, भावुक हुईं दीपिका.. | Patrika News
बॉलीवुड

दीपवीर वेडिंग: संगीत सेरेमनी में रणवीर ने गाया यह गाना, भावुक हुईं दीपिका..

5 Photos
5 years ago
1/5

रणवीर-दीपिका की शादी इस समय हॉट टॉपिक बना हुआ है। बता दें कि इटली के लेक कोमों में इनकी शादी की रस्में चल रही हैं। 13 नवंबर यानी मंगलवार को इन दोनों की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दौरान रणवीर सिंह ने जमकर मस्ती की और दीपिका के लिए गाना भी गाया।

2/5

उन्होंने दीपिका के लिए फिल्म 'गुंडे' का गाना 'तूने मारी एंट्री..' गाया। इसके अलावा 'ओ हसीना जुल्फों वाली..' भी पेश किया।

3/5

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका मेहंदी लगवाने में व्यस्त थीं और रणवीर मस्ती कर रहे थे। संगीत सेरेमनी में रोमांटिक, गजलें, पंजाबी और सूफी गाने चलाए गए। रणवीर सिंह ने ढोल पर डांस भी किया।

4/5

सिंगर हर्षदीप कौर ने इनकी संगीत सेरेमनी में परफॉर्म किया। उन्होंने 'कबीरा', 'दिलबरो', 'मनमर्जियां' जैसे कई हिट सॉन्ग गाए।

5/5

रिपोर्ट के अनुसार दीपिका अपनी मेहंदी सेरेमनी में काफी भावुक हो गईं। जब दीपिका इमोशनल हुईं तो रणवीर सिंह उनका सहारा बनते नजर आए। सोशल मीडिया पर एक फैन पेज से एक पोस्ट शेयर की गई है। इस पोस्ट में इस बात की जानकारी दी है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.