बॉलीवुड

दीपिका ने कहा “मेरे डिसीजन मेरी चॉइस”

वीमन एम्पावरमेंट पर बेस्ड वीडिया “माइ चॉइस” में दीपिका संग दिखेंगे अधुना अख्तर,
जोया अख्तर भी

Mar 30, 2015 / 11:17 am

सुधा वर्मा

मुंबई। पिछले दिनों क्लीवेज विवाद पर बेबाकी से अपना मत रखने वाली दीपिका पादुकोण फिर एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही होमी अडाजनिया निर्देशित वीडियो “माइ चॉइस” रिलीज हुआ, जिसमें दीपिका ने वॉइस ओवर किया है। वे खुद भी वीडियो में डिफरेंट अंदाज में नजर आ रही हैं। वीमन एम्पावरमेंट पर बेस्ड इस वीडियो में मुम्बई की 99 महिलाओं को दिखाया गया है, जिसमें अधुना अख्तर, जोया अख्तर, अनाइता श्रॉफ, अनुपमा चोपड़ा, निमृत कौर जैसे कई फेमस फेस शामिल हैं।

वीडियो के जरिए यह बताया गया है कि हर वुमन का अपना अस्तित्व है और वह अपने डिसीजन लेने के लिए स्वतंत्र है। वुमन खुद से जुड़े हर विषय पर अपनी राय देने के लिए फ्री है और इसके लिए उसे कोई भी फोर्स नहीं कर सकता है। इस वीडियो को दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसके लिरिक्स केरसी खम्बाटा ने लिखे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में दीपिका की फिल्म “पीकू” का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। फिल्म में अमिताभ बच्चन,इरफान खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Home / Entertainment / Bollywood / दीपिका ने कहा “मेरे डिसीजन मेरी चॉइस”

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.