scriptक्या रिसेप्शन में दीपिका ने किया अनुष्का का लुक कॉपी? यहां जानें सच्चाई | Patrika News
बॉलीवुड

क्या रिसेप्शन में दीपिका ने किया अनुष्का का लुक कॉपी? यहां जानें सच्चाई

5 Photos
5 years ago
1/5

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बेंगलुरु में बुधवार को शादी का रिसेप्शन दिया। इस रिसेप्शन में दोनों के रिश्तेदार औ करीबी दोस्त ही शामिल हुए। इस रिसेप्शन में दीपिका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी थी। वहीं रणवीर ब्लैक रंग की शेरवानी में काफी जंच रहे थे। दीपिका के रिसेप्शन लुक की तुलना अनुष्का के दिल्ली रिसेप्शन वाले लुक से की जा रही है।

2/5

दीपिका ने रिसेप्शन में गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी। साथ ही उन्होंने शाही मोतियों का हार, माथे पर सिंदूर और टाइट बन बनाया हुआ था। बता दें कि अनुष्का भी अपनी शादी के रिसेप्शन में कुछ इसी तरह के लुक में नजर आई थीं।

3/5

हालांकि दीपिका और अनुष्का की साड़ी का कलर अलग था लेकिन उनका पूरा लुक देखने में एक जैसा ही था।

4/5

अनुष्का भी मांग में लाल सिंदूर, हेवी ज्वैलरी और जूड़ा लुक के साथ लाल बनारसी साड़ी में नजर आईं थीं।

5/5

रणवीर सिंह ने रिसेप्शन में जो ब्लैक वेलवेट पर गोल्डन थ्रैड की कारीगरी वाली शेरवानी पहन रख थी, उसे रोहित बल ने डिजाइन किया है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.