scriptये वो खास डिजाइनर जिनके कपड़े पहन रणवीर बनते हैं रंगीले!! फैशन डीवा सोनम भी है डिजाइनर की फैन | designer manish arora is the one who make ranveer singh look different | Patrika News

ये वो खास डिजाइनर जिनके कपड़े पहन रणवीर बनते हैं रंगीले!! फैशन डीवा सोनम भी है डिजाइनर की फैन

Published: Feb 13, 2018 06:34:38 pm

Submitted by:

Riya Jain

कुछ ही लोग जानते होंगे की रणवीर सिंह के डिजाइनर कपड़ो के पीछे किसका हाथ है। ये कोई और नहीं बल्कि डिजाइनर…

manish arora

manish arora

बॅालीवुड इंडस्ट्री में यूं तो कई फैशन डिजाइनर्स हैं लेकिन इन में कुछ ही ऐसे हैं जिनका नाम पूरे भारत में फैमस हैं। आज आपको उसी एक डिजाइनर के बारे में बताएंगे जिनके काम के चर्चे केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी फैले हुए हैं। इनका नाम है मनीष अरोड़ा। हमने अक्सर रणवीर सिंह को रंगीले लिबास में देखा है। पर कुछ ही लोग जानते होंगे की इनके डिजाइनर कपड़ो के पीछे किसका हाथ है। ये कोई और नहीं बल्कि डिजाइनर मनीष ही हैं जो रणवीर के लुक को सभी लोगों से अलग बनाते हैं।

 

बता दें डिजाइनर मनीष अरोड़ा मुंबई में ही पैदा हुए थे। उन्होंने वहीं रहकर अपनी पढ़ाई पूरी की। कुछ सालों बाद मनीष की रुची फैशन डिजाइनिंग की ओर बढ़ने लगी। यही वजह थी की वे इस फील्ड को चुनते हुए आगे की शिक्षा प्राप्त करने और अपना करियर बदलने के लिए राष्ट्रीय फैशन टैक्नोलॉजी संस्थान, नई दिल्ली में चले गए।

साल 1994 तक वे अपनी इस पढ़ाई में इतनी महारथ हासिंल कर चुके थे की उन्हें ‘सर्वश्रेष्ठ छात्र पुरस्कार’ की उपलब्धि भी मिली। इसके तीन साल बाद सन 1997 में मनीष ने अपने ब्रांड “मनीष अरोड़ा’ की शुरुआत की और भारत में अपने काम को दिखाने के लिए पहली बार दिल्ली के भारतीय फैशन वीक में भाग लिया। इस फैशन वीक में वे इतने सफल रहे की आगे उन्हें हॉन्ग कॉन्ग फैशन वीक में जाने का भी मौका मिला। इन कुछ सालों में मनीष ने ऐसी उड़ान भरी की देखते ही देखते वे अपने करियर की ऊचाईयां छूने लगे।

#manisharorafashion #manisharora #indianbymanisharora #skirt #sonamkapoor #khubsoorat

A post shared by manish arora (@manisharorafashion) on

बता दें मनीष हमेशा अपने कलर्स को लेकर जाने जाते हैं वे इतने रंग बिरंगे कपड़े डिजाइन करते हैं की लोग उन्हें कलर मैन भी बुलाते हैं। खास बात ये है कि एक्ट्रेस सोनम कपूर जो की बॅालीवुड की फैशन डीवा हैं उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। इसके अलावा खबर सुनने में आई है कि मनीष ने पेरिस फैशन वीक में लगातार अपने 10 साल कम्पलीट किए हैं। हाल में हुए अपने इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि,” मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं कि मैं इकलौता भारत का डिजाइनर हूं जिन्हें पैरिस फैशन वीक में अपने डिजाइन्स पेश करने का मौका मिला है। आज यहां आते हुए मुझे पूरे 10 साल पूरे हो गए हैं और ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी अचीवमेंट है।”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो