मुंबई। बॉलीवुड के कुछ ही कपल ही होंगे जो पब्लिकली डेट करने की बात स्वीकार करते हैं। हम 21वीं सदी में जी रहे जहां कोई भी सत्यवादी नहीं हैं। ऐसा ही एक जोड़ा टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी है। इस यंग कपल ने कभी भी पब्लिकली एक—दूसरे को डेट करने की बात स्वीकार नहीं की है। लेकिन टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने हमेशा कहा कि वे एक अच्छे दोस्त हैं। उनकों कई बार पार्टियों और डिनर डेट पर साथ—साथ सपॉट किया जा चुका हैं। इतना नहीं वे दोनों वेकेशंस पर भी जा चुके हैं। लेकिन कभी भी पब्लिकली स्वीकार नहीं किया है कि वे एक—दूसरे से प्यार करते हैं।हाल में दिशा पाटनी को टाइगर श्रॉफ को एक टाउन से निकलता हुए देखा गया। परतुं हमने देखा की दिशा पाटनी के हाथ में एक बैसाखी थी और उनके पैर पर गर्म पट्टी बंधी हुई थी। लेकिन फिर भी टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा पाटनी के साथ एज्वायॅ करती हुए नजर आईं। चोट को लेकर उनके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। टाइगर श्रॉफ हमेशा से ही मीडिया और फैंस को सपोर्ट करते हुए नजर आते हैं और इस बार भी वह अपने यंग फैंस के साथ सेल्फी देते नजर आएं।बता दें कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी जल्द ही ‘बागी 2’ में साथ—साथ दिखाई देंगे। टाइगर ने एक बार कहा था, मैं अपनी अपकमिंग फिल्म दिशा पाटनी के साथ काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।