देव आनंद का बंगला बिकने की खबरों को भतीजे केतन ने बताया अफवाह, बोले- इसमें सच्चाई नहीं
मुंबईPublished: Sep 22, 2023 06:09:38 pm
Dev Anand: केतन आनंद का कहना है कि उन्होंने इस पर देव आनंद के दोनों बच्चों से भी बात की है।


देव आनंद फिल्म इंडस्ट्री के सबसे मशहूर एक्टर्स में से एक रहे हैं।
मरहूम एक्टर देव आनंद के मुंबई स्थित बंगले को बेचे जाने की रिपोर्ट का उनके परिवार ने खंडन किया है। देव आनंद के भतीजे केतन आनंद ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मीडिया में बिना फैमिली से पूछे ऐसी खबरें चलाई गई हैं। ये गलत न्यूज है। ये सब पब्लिसिटी पाने का हथकंडा है। इन खबरों में कुछ भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा किअ मैंने देव आनंद की बेटी देविना और देव आनंद के बेटे सुनील से बात की है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि किसने ये खबर चलाई।