scriptकोलावेरी दी के बाद इस सॉन्ग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, धनुष का यह सॉन्ग हुआ पॉपुलर | Dhanush rowdy baby song creates history on gets more then one billions | Patrika News

कोलावेरी दी के बाद इस सॉन्ग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, धनुष का यह सॉन्ग हुआ पॉपुलर

locationमुंबईPublished: Nov 16, 2020 09:36:29 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

कोलावेरी दी के बाद इस सॉन्ग में तोड़े सारे रिकॉर्ड, धनुष का यह सॉन्ग हुआ पॉपुलर

dhanush.jpg

धनुष

धनुष के सॉन्ग कोलावेरी दी के बाद उनके नए सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दी है। उनकी फिल्म मारी 2 के राउड़ीबेबी गाने ने करीब 1 बिलियन यानी एक करोड़ से अधिक व्यूज का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में धनुष और कृष्णा ने मुख्य किरदार निभाया था।
जानकारी के अनुसार तमिल सुपरस्टार और रजनीकांत के दामाद धनुष ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए ट्वीट किया है, “क्या प्यारा इत्तेफाक है, कोलावेरी दी गाने की 9 वीं सालगिरह पर राउडी बेबी गाने ने 1 बिलियन व्यूज का पड़ाव पार कर लिया है। हम यह बताते हुए सम्मानित महसूस कर रहे हैं कि 1 बिलियन व्यूज हासिल करने वाला यह पहला दक्षिण भारती गाना है। हमारी पूरी टीम दिल से शुक्रिया अदा कर रही है।”जानकारी के अनुसार मारी 2 के राउड़ी बेबी गाने को धनुष ने और धी ने आवाज दी है। यह गाना 25 अक्टूबर 2018 को रिलीज किया गया था। इस गाने का संगीत युवन शंकर राजा ने कंपोज किया, इसके बोल धनुष ने लिखे और यह गाना अब तक यूट्यूब पर सबसे अधिक देखे गए गानों में शुमार हो चुका है।
https://twitter.com/dhanushkraja/status/1328271134685417472?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो