scriptबॉलीवुड छोड़ धर्मेंद्र बने किसान, उगा रहे हैं खेतों में गोभी और प्याज | dharmendra is doing organic farming | Patrika News

बॉलीवुड छोड़ धर्मेंद्र बने किसान, उगा रहे हैं खेतों में गोभी और प्याज

locationमुंबईPublished: Dec 08, 2018 06:07:17 pm

Submitted by:

Amit Singh

इन दिनों ‘धरम पाजी’अपना ज्यादातर समय मुंबई से दूर अपने फार्म हाउस में बीता रहे हैं।

dharmendra

dharmendra

हिंदी सिनेमाजगत के हीमैन धर्मेंद्र आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इन दिनों ‘धरम पाजी’अपना ज्यादातर समय मुंबई से दूर अपने फार्म हाउस में बीता रहे हैं। यहां एक्टर बिल्कुल देसी अंदाज में जीवन बीता रहे हैं। आए दिन वो सोशल मीडिया पर अपने फार्म हाउस की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं

dharmendra

आर्गेनिक फार्मिंग
इन दिनों एक्टर शहर की भीड़-भाड़ से दूर आर्गेनिक फार्मिंग कर रहे हैं। मूल रुप से पंजाब के रहने वाले धर्मेंद्र अपने खेतों में गोभी, मूली, प्याज और लौकी उगा रहे हैं। इसके साथ ही धर्मेंद्र अपने फार्म हाउस में गाय भैंस भी पाल रहे हैं और उनकी देखभाल भी कर रहे हैं।

dharmendra

किसानी का शौक पूरा कर रहे हैं एक्टर
गौरतलब है कि दिग्गज एक्टर किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। पूरी जवानी बॉलीवुड को समर्पित करने के बाद अब धर्मेंद्र अपना खेती करने का शौक पूरा कर रहे हैं। बता दें, धर्मेंद्र का फार्म हाऊस मुंबई से सटे लोनावाल में हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो