scriptक्या आप जातने हैं संयज दत्त नहीं इस क्रिकेटर के प्यार में पागल थी माधुरीं दीक्षित | Did you know Madhuri Dixit was mad about a cricketer! | Patrika News

क्या आप जातने हैं संयज दत्त नहीं इस क्रिकेटर के प्यार में पागल थी माधुरीं दीक्षित

Published: Jul 27, 2017 11:58:00 am

संजय दत्त नहीं बल्कि इस क्रिकेटर के प्यार में पागल थीं ‘धक् धक् गर्ल’ माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit

Happy Birthday Madhuri Dixit: Dancing Queen Madhuri Dixit

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्रियों और क्रिकेटरों के बीच लव अफेयर्स कोई नहीं बात नहीं हैं। टाइगर पटौदी से शर्मिला टैगोर और विराट कोहली से अनुष्का शर्मा का अफेयर रहा है। पिछले कुछ सदियों से देखा जाए तो बॉलीवुड अभिनेत्रियों और क्रिकेटर्स के बीच गहरे रिश्ते रहे हैं। लेकिन आप नहीं जानते हों​गे कि कभी अपने से 18 साल बड़े क्रिकेटर के प्यार में पागल थी बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित? ऐसा सुनकर आपको शॉक्ड लगा होगा। लेकिन जी हां, आप जो सुन रहे हैं वो सच्च है। इसका खुलासा माधुरी ने 1992 में एक पोर्टल को दिए एक इंटरव्यू में किया था कि वो किस तरह से ​क्रिकेटर सुनील गावस्कर के प्यार में पागल हो गई थी। माधुरी ने इस इंटरव्यू में बताया था कि सुनील गावस्कर के पीछे भागना चाहती हैं और वो उन्हें काफी हद तक सेक्सी भी लगते थे। तब वो महज 25 साल की थीं जबकि सुनील गावस्कर 43 साल के थे। वैसे, सुनील गावस्कर क्रिकेट से रिटायर हो चुके थे, लेकिन सुनील के प्यार में माधुरी जैसे दीवानी सी हो गई थी।



ये कोई आश्चर्य की बात नहीं कि सुनील गावस्कर इंडियन टीम के धांसू ओपनर हुआ करते थे। उन्होंने अपने क्रिकेट कॅरियर के दौरान अनेक रिकॉर्ड बनाए ​थे। जबकि उस समय माधुरी दीक्षित भी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। उस दौरान उनका नाम उनके हर को-स्टार के साथ जोड़ा जाता था। अफवाहों की माने तो माधुरी दीक्षित के संजय दत्त के साथ भी रिश्ते थे।



बता दें माधुरी बॉलीवुड में एक बार फिर से कमबैक कर चुकी है। इतना ही नहीं वो पूरी तरह से अपनी फॅमिली के साथ मुंबई में शिफ्ट हो चुकी है। वो आखिरी बार गुलाब गैंग और ढेढ इश्कियां में नज़र आई थी लेकिन वो आजकल सिर्फ टीवी में बतौर जज के रोल में ही नज़र आती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो