बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में सायरा बानो का हो गया था मिसकैरेज

दिलीप कुमार और सायरा बानो ने साल 1966 में शादी की थी। लेकिन शादी के बाद सायरा कभी मां नहीं बन पाईं। एक बार जब वह प्रेग्नेंट हुईं तो आठवें महीने में उनका गर्भपात हो गया।

Jul 07, 2021 / 05:20 pm

Sunita Adhikari

Dilip Kumar Saira Banu

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। आज सुबह उन्होंने हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था लेकिन आज उनका निधन हो गया। उनके आखिरी वक्त तक उनकी पत्नी सायरा बानो साए की तरह खड़ी रहीं। शादी के बाद से ही सायरा ने दिलीप कुमार का अच्छे से ख्याल रखा है लेकिन आज उनकी मोहब्बत की दास्तां खत्म हो गई। दिलीप कुमार ने साल 1966 में सायरा से शादी की थी। दोनों एक-दूसरे से बेशुमार मोहब्बत करते थे लेकिन दोनों को कभी संतान का सुख नहीं मिल सका।
आठवें महीने में हुआ गर्भपात
शादी के बाद सायरा निसंतान ही रहीं। वह कभी मां नहीं बन पाईं। ऐसा नहीं है कि वह कभी प्रेग्नेंट नहीं हुई लेकिन प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में उनके साथ गंभीर हादसा हो गया। उनका मिसकैरेज हो गया था। दरअसल, शादी के कुछ सालों बाद सायरा बानो प्रेग्नेंट हो गई थीं। घर में खुशियों का माहौल था। हर कोई नन्हे मेहमान के आने की तैयारी करने में लगा हुआ था। लेकिन दिलीप कुमार और सायरा बानो की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में सायरा का गर्भपात हो गया।
दोबारा कभी मां नहीं बनीं सायरा
अचानक सायरा बानो की तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि हाई ब्लड प्रेशर की वजह से गर्थ में ही बच्चे की मौत हो गई। लेकिन दुखों का अंत यहीं नहीं हुआ। डॉक्टरों ने सायरा बानो को बताया कि उनके क्रिटिकल मिसकैरेज के कारण वह दोबारा कभी मां नहीं बन पाएंगी। इसके बाद सायरा बानो और दिलीप कुमार निसंतान ही रहे।
शाहरुख खान को मानते हैं बेटा
इसका खुलासा दिलीप कुमार ने अपनी ऑटो बायोग्राफी ‘द सबस्टांस एंड द शैडो’ में किया था। दिलीप कुमार और सायरा बानो भले ही कभी माता-पिता नहीं बने लेकिन वह शाहरुख खान को अपना मुंहबोला बेटा मानते थे। दिलीप कुमार के घर में शाहरुख को बेटे का दर्जा मिला हुआ है। एक बार सायरा बानो ने शाहरुख के साथ अपनी पहली मुलाकात के बारे में की थी। दिलीप कुमार फिल्म ‘दिल आशना है’ के मुहूर्त के लिए गए थे, जिसके लिए शाहरुख को साइन किया गया था। सायरा ने दोनों की मुलाकात के बारे में कहा कि उन्हें लगता है कि दोनों कई मायनों में एक जैसे हैं। इसके बाद सायरा कहती हैं, ‘मैंने हमेशा दिलीप साहब से कहा है कि अगर हमारा बेटा होता, तो वह शाहरुख की तरह दिखता।’

Home / Entertainment / Bollywood / प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में सायरा बानो का हो गया था मिसकैरेज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.