तोड़ा जाएगा दिलीप कुमार का ऑइकॉनिक बंगला, सालों के मुकदमे के बाद सायरा बानो को वापस मिला था कब्जा
मुंबईPublished: Aug 03, 2023 04:41:32 pm
Dilip Kumar Pali Hill bungalow: मुंबई के सबसे पॉश इलाके में बना ये बंगला एक जमाने तक दिलीप कुमार के स्टारडम का गवाह रहा है।


दिलीप कुमार और सायरा बानो, दांये में एक्टर का पाली हिल का बंगला।
Dilip Kumar Pali Hill bungalow to be demolished: हिन्दी सिनेमा के महान एक्टर मरहूम दिलीप कुमार के मुंबई के पाली हिल इलाके के बंगले को तोड़ दिया जाएगा। दिलीप कुमार के परिवार ने तय किया है कि बंगले को ध्वस्त करके इस जगह पर एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग बनाई जाए। इसके साथ ही दिलीप कुमार के कामों को बताने वाला एक म्यूजियम भी यहां बनाया जाएगा।