बॉलीवुड

बीजेपी नेता के आरोपों के बाद Dino Morea बोले- 13 जून को मेरे घर पर कोई पार्टी नहीं हुई, सुशांत के निधन के बाद रिया गई थी घर!

बीजेपी एमपी नारायण राणे (Narayan Rane) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि एक्टर डिनो मोरिया के घर पर 13 जून को पार्टी हुई थी। जिसके जवाब में अब डिनो मोरिया का जवाब (Dino Morea reaction) आया है। उन्होंने कहा कि मेरा नाम इसमें ना घसीटें।
 

Aug 05, 2020 / 07:23 pm

Neha Gupta

Dino Morea refused to any party at his residence on 13 June before Sushant death

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के केस में एक के बाद एक नाम सामने आ रहे हैं। ये केस जितना पुलिस सुलझाने की कोशिश कर रही है उतना ही उलझता जा रहा है। एक तरफ रिया चक्रवर्ती का एंगल (Rhea Chakraborty angle) है दूसरी तरफ दिशा सालियान की मौत से कनेक्शन (Disha Salian death connection) भी जोड़ा जा रहा है। वहीं मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की जांच में तीसरा एंगल बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज से सामने आ रहा था। मुंबई पुलिस ने सुशांत केस को सुसाइड बताया था लेकिन इस बात से उनके दिवंगत एक्टर के करीबी सहमत नजर नहीं आए। अब केंद्र ने सुशांत केस को सीबीआई को ट्रांसफर (Centre transfer Sushant case to CBI) कर दिया है। वहीं आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली के बाद डिनो मोरिया (Dino Morea) का नाम भी सामने आया है। जिसपर एक्टर का रिएक्शन आ गया है।

https://twitter.com/DinoMorea9/status/1290658834084700161?ref_src=twsrc%5Etfw

हाल ही में बीजेपी एमपी नारायण राणे (Narayan Rane) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया था कि एक्टर डिनो मोरिया के घर पर 13 जून को पार्टी हुई थी। उसके बाद कुछ लोग सुशांत के घर पर भी पार्टी करने के लिए गए थे। इन सभी लोगों से पूछताछ की जानी चाहिए। जिसके जवाब में अब डिनो मोरिया का जवाब आया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर टाइम्स नाऊ के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए (Dino Morea refused to any party at his residence) लिखा- मेरे घर पर ऐसी कोई भी पार्टी नहीं हुई थी, इस तरह के आरोप लगाने से पहले कृप्या अपने तथ्यों को चैक करें। मेरा नाम इसमें मत घसीटें क्योंकि मेरा इन सबसे कोई लेना-देना नहीं है।

इससे पहले सूरज पंचोली भी अपना स्टेटमेंट (Sooraj pancholi statement) दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि उनका नाम बिना किसी वजह से घसीटा जा रहा है। सूरज ने कहा था कि वो चुप रहना चाहेंगे और लोगों को जो बोलना है वो बोलें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज पंचोली के घर पर भी 13 जून को पार्टी हुई थी जिसमें बॉलीवुड से कई बड़े लोग शामिल हुए थे। नारायण राणे ने कहा था कि पार्टी में शामिल होने वाले हर शख्स से पूछताछ की (Narayan Rane asked to question party people) जानी चाहिए। बता दें कि कुछ दिनों पहले सुशांत के निधन के बाद जब पहली बार रिया चक्रवर्ती अपनी दोस्त शिबानी दांडेकर (Rhea Chakraborty friend Shibani Dandekar) के साथ जाती हुई दिखाई दी थी। तब भी ऐसी खबरें आई थीं कि वो डिनो मोरिया के घर गई थी। अब इसमें कितनी सच्चाई है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Home / Entertainment / Bollywood / बीजेपी नेता के आरोपों के बाद Dino Morea बोले- 13 जून को मेरे घर पर कोई पार्टी नहीं हुई, सुशांत के निधन के बाद रिया गई थी घर!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.