बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) और मौनी रॉय (Mouni Roy) हाल ही में इंटरनेशनल टूर पर पहुंची थीं। इसके बाद से ही दोनों की दोस्ती खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दिशा और मौनी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।
इन तस्वीरों में दिशा पाटनी बिकिनी टॉप पहने हुए दिखाई दे रही है, तो वही मौनी रॉय ने वन पीस ड्रेस पहनी हुई हैं। दोनों समुंदर के सामने इठलाते हुए पोज दे रही हैं। जिसे फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
दिशा पाटनी की जो लेटेस्ट तस्वीर सामने आई है, उसमें वे बिकिनी टॉप पहने हुए दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में उनके साथ उनकी दोस्त मौनी रॉय नजर आ रही हैं। दोनों साथ में बेहद प्यारी लग रही हैं।
वहीं मौनी के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की वन पीस ड्रेस पहनी हुई है। इस ड्रेस में एक्ट्रेस कमाल की लग रही हैं। मौनी रॉय के इस लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
मौनी रॉय और दिशा पाटनी इस तस्वीर में कातिलाना अदाए दिखाती हुई नजर आ रही हैं। मौनी रॉय और दिशा पाटनी की इस अदा पर उनके फैंस फिदा हो गए।
वहीं एक तस्वीर में दिशा पाटनी और मौनी रॉय ने चश्मा लगाया हुआ है। दोनों साथ में बेहद खुश नजर आ रही हैं। मौन रॉय और दिशा पाटनी की स्माइल फैंस का दिल जीत रही है।
इस तस्वीर में मौनी रॉय और दिशा पाटनी एक दूसरे पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। दिशा पाटनी और मौनी रॉय की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं।
मौनी रॉय और दिशा पाटनी की इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए नजर आ रहे है। फैंस कमेंट कर इन दोनों की दोस्ती को लेकर कमेंट्स करते हुए नजर आए।
Jyoti Singh