scriptटाइगर की गर्लफ्रेंड ने सलमान को दे दी यह उपाधि, जानकर आपको भी होगा आश्चर्य | Disha patani says salman khan is santa claus | Patrika News
बॉलीवुड

टाइगर की गर्लफ्रेंड ने सलमान को दे दी यह उपाधि, जानकर आपको भी होगा आश्चर्य

एक्ट्रेस ने सलमान के साथ फिल्म ‘भारत’ में काम किया था।

मुंबईNov 07, 2019 / 07:13 pm

Mahendra Yadav

salman khan and Disha patani

salman khan and Disha patani

दिशा पाटनी एक बार फिर सलमान खान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। एक्ट्रेस ने सलमान के साथ फिल्म ‘भारत’ में काम किया था। दिशा एक बार फिर ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में सलमान के साथ काम करने जा रही है। दिशा ने कहा, ‘मैं सलमान के साथ दोबारा पर्दे पर नजर आने के लिए बहुत उत्साहित हूं और वो भी बिल्कुल अलग ही अवतार में। वो कई मायनों बिल्कुल सांता क्लॉज की तरह ही हैं।

 

टाइगर की गर्लफ्रेंड ने सलमान को दे दी यह उपाधि, जानकर आपको भी होगा आश्चर्य
वह हर बार अपने फैंस के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आते हैं और केवल इतना ही नहीं, इस साल भी उनके पास फैंस के लिए एक जबरदस्त क्रिसमस गिफ्ट है। मुझे फिल्म में रोल और प्रोडक्शन के लिए अप्रोच किया गया, जिसके लिए मैं काफी खुश हूं। मैं इस उपलब्धि को पाकर काफी खुश हूं।’

 

टाइगर की गर्लफ्रेंड ने सलमान को दे दी यह उपाधि, जानकर आपको भी होगा आश्चर्य

एक्ट्रेस ने कहा,’सलमान उन सबमें से सबसे दयालू और शांत किस्म के व्यक्ति हैं, जिनसे भी मैं अभी तक मिली हूं। उन्हें काम करते हुए देखना प्रेरित करता है। ऐसे में मैं कोई एक चीज ही नहीं बता सकती हूं।’ इसके अलावा दिशा जल्द ही फिल्म ‘मलंग’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Home / Entertainment / Bollywood / टाइगर की गर्लफ्रेंड ने सलमान को दे दी यह उपाधि, जानकर आपको भी होगा आश्चर्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो