scriptक्या मां आयशा ने दे दी टाइगर और दिशा के रिश्ते को मंजूरी? तस्वीरों में देखें | Patrika News
बॉलीवुड

क्या मां आयशा ने दे दी टाइगर और दिशा के रिश्ते को मंजूरी? तस्वीरों में देखें

5 Photos
6 years ago
1/5

अभिनेता टाइगर श्रॉफ अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ लंच करने पहुंचे। इस दौरान टाइगर की मां भी उनके साथ नजर आईं। इनको रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया।

2/5

बाहर निकलते समय दिशा ने टाइगर की मां आयशा का हाथ पकड़ा हुआ था। दोनों के बीच कमाल की केमेस्ट्री देखने को मिली। इनको देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों एक दूसरे की कंपनी काफी एन्जॉय कर रही थीं।

3/5

वहीं टाइगर आगे—आगे चल रहे थे। बता दें कि काफी समय से टाइगर और दिशा के बीच डेटिंग की खबरें आ रही हैं। हालांकि दोनों ने ही अभी तक अपने रिलेशनशिप की बात को कबूल नहीं किया है।

4/5

वे एक दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते हैं। पिछले दिनों टाइगर और दिशा की फिल्म 'बागी 2'रिलीज हुई।

5/5

इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छा कलेक्शन किया और इस वर्ष की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई। वहीं दर्शक और फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.