scriptटाइगर श्रॉफ के बाद अब बॉलीवुड के इस ‘टाइगर’ के साथ नजर आएंगी दिशा पटानी, दिखेंगी इस बड़ी फिल्म में | Patrika News
बॉलीवुड

टाइगर श्रॉफ के बाद अब बॉलीवुड के इस ‘टाइगर’ के साथ नजर आएंगी दिशा पटानी, दिखेंगी इस बड़ी फिल्म में

5 Photos
6 years ago
1/5

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी की किस्मत इन दिनो सांतवे आसमान पर है। पहले तो उनकी फिल्म 'बागी २' ने सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई की, तो वही दूसरी तरफ चर्चा है कि वह जल्द ही सलमान खान स्टारर फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं।

2/5

बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर, सलमान को लेकर फिल्म 'भारत' बनाने जा रहे हैं। जफर इससे पूर्व सलमान को लेकर फिल्म 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' बना चुके हैं। फिल्म में सलमान के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा का चयन किया गया था।

3/5

अब कहा जा रहा है कि दिशा पटानी भी इस फिल्म के साथ जुड़ गयी है। दिशा को जिस रोल के लिए कास्ट करने की खबरें आ रही हैं। इसके लिए श्रद्धा कपूर का नाम भी चर्चा में आया था।

4/5

फिल्म 'भारत' एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इसमें भारत के 70 सालों का इतिहास होगा। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी है। इसके लिए पाकिस्तान सीमा पर भी फिल्म की शूटिंग की जाएगी। इसके लिए निर्देशक अली अब्बास जफर बॉर्डर पर सही लोकेशन की तलाश कर रहे हैं।

5/5

'भारत' को अगले साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज करने की योजना है।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.