बॉलीवुड

Disha Salian के साथ तेज म्यूजिक के बीच 4 लोगों ने किया था रेप, सुशांत सच पता लगाने चाहते थे, चश्मदीद गवाह का दावा

सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) का दिशा सालियान (Disha Salian) मामले में कनेक्शन हमेशा से जोड़ा जाता रहा है। अब दिशा केस को लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। चश्मदीद गवाह ने बताया है कि दिशा का रेप हुआ था।

Sep 19, 2020 / 02:10 pm

Neha Gupta

Disha Salian case eyewitness revealed big things

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस (Sushant Singh Rajput case) और उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) का मामला आपस में लगातार जोड़ा जाता रहा है। इन दोनों केस में कनेक्शन है ऐसा कई लोगों द्वारा दावा किया जा चुका है। दिशा सालियान ने 8 जून की रात में अपने फ्लैट की 14वीं मंजिल के कूदकर आत्महत्या (Disha Salian suicide) कर ली थी। वहीं 14 जून को सुशांत भी अपने बांद्रा वाले घर में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इन दोनों ही केस को सुसाइड करार दिया था। हालांकि दिशा और सुशांत की मौत को कई नेता मर्डर बता चुके हैं। अब दिशा सालियान के साथ 8 जून को क्या हुआ था इसका एक चश्मदीद गवाह सामने आया है। उसने उस रात की रूंह कांपने वाली सच्चाई बताई है।

न्यूज नेशन को दिए इंटरव्यू में इस चश्मदीद गवाह (Disha case eyewitness) ने दिशा सालियान के साथ हुई पूरी घटना का हैरान करने वाला खुलासा किया है। उसने चैनल को बताया कि 8 जून की रात 9 से 9.30 बजे के आसपास दिशा के साथ चार लोगों ने रेप किया था। एक घंटे तक पार्टी सही से चलने के बाद दिशा के साथ कुछ लोगों ने रूम लॉक करके रेप (Disha Salian rape) किया। म्यूजिक का आवाज इतनी तेज कर दी गई थी कि दिशा की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी। उसके साथ जिन लोगों ने रेप किया उसमें एक बड़े स्टार का बेटा और एक नेता का सेक्यूरिटी गार्ड भी शामिल था।

चश्मदीद गवाह ने आगे बताया कि वो पूरी बात जांच एजेंसियों को बताने को तैयार है। उस दिन को वो भूल नहीं पा रहा है। दिशा के साथ जो हुआ उसे यादकर वो बहुत रोया भी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दिशा जब नीचे गिरी उसके बाद रोहन राय और उसका दोस्त शव देखकर तुरंत भाग गए। वो लोग सीधा रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से अपने घर का रुख कर लिया। न्यूज नेशन चैनल का दावा है कि उनके पास दिशा के साथ हुई घटना के पूरे सबूत हैं। वहीं ऐसी भी खबरे हैं कि सुशांत को इस बारे में पता चल गया था। वो ये बात जानना चाहते थे कि दिशा के साथ ये हरकत किन लोगों ने की थी।

Home / Entertainment / Bollywood / Disha Salian के साथ तेज म्यूजिक के बीच 4 लोगों ने किया था रेप, सुशांत सच पता लगाने चाहते थे, चश्मदीद गवाह का दावा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.