scriptट्रोलर्स पर भड़की Divya Khosla Kumar, कहा- गुस्सा थूक दो वरना शेरू जी के श्राप से नाक फूल जाएगी | divya khosla kumar to trollers after war with sonu nigam sheru ji | Patrika News

ट्रोलर्स पर भड़की Divya Khosla Kumar, कहा- गुस्सा थूक दो वरना शेरू जी के श्राप से नाक फूल जाएगी

Published: Jun 30, 2020 05:01:40 pm

Submitted by:

Neha Gupta

सिंगर सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री (Sonu Nigam on music industry) के बारे में काफी कुछ बोला था और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) के साथ उनकी वॉर छिड़ गई थी। दिव्या ने एक बार फिर अपने नौकर शेरू (Divya Khosla servant sheru) का जिक्र किया है जिनके कारण वो ट्रोल भी हो चुकी हैं।

Divya Khosla Kumar shared Instagram photo

Divya Khosla Kumar shared Instagram photo

नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद एक तरफ जहां बॉलीवुड सोशल मीडिया के निशाने पर आया वहीं म्यूजिक इंडस्ट्री (Music Industry) से भी कुछ सिंगर्स सामने आया और उन्होंने इसे माफिया करार दिया। सिंगर सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री (Sonu Nigam on music industry) के बारे में काफी कुछ बोला था और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) के साथ उनकी वॉर छिड़ गई थी। अब दिव्या एक बार फिर सामने आईं हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर हेटर्स को करारा जवाब देते हुए तीखा कैप्शन लिखा (Divya Khosla Kumar photo) है। दिव्या ने एक बार फिर अपने नौकर शेरू (Divya Khosla servant sheru) का जिक्र किया है जिनके कारण वो ट्रोल भी हो चुकी हैं।

दिव्या खोसला कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो (Divya Khosla Kumar Instagram photo) पोस्ट की है। जिसमें उनके साथ एक बार शेरू दिखाई दे रहे हैं। दिव्या तस्वीर में दही और जलेबी खाती (Divya Khosla dahi jalebi) नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- एक फोटो मेरे दुनिया के फेमस कुक, शेरू जी के हाथ की मिठाई खाओ और गुस्सा थूक दो डियर हेटर्स (Divya comment to haters) वरना शेरू जी के श्राप से आपकी नाक फूल जाएगी। हालांकि दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना कमेंट सेक्शन (Divya Khosla comment section off) अभी भी बंद कर रख है।

बता दें कि सोनू निगम ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार (Sonu Nigam on Bhusan Kumar) को खुली चेतावनी दे दी थी कि वो उनके मुंह ना लगे वरना वो कई राज सामने ला देंगे। इसके बाद भूषण कुमार के बचाव में उनकी पत्नी दिव्या खोसला कुमार उतरीं और एक वीडियो जारी कर सोनू को खूब (Divya slams Sonu Nigam) लताड़ लगाई। हालांकि इसपर वो खुद ही ट्रोल (Divya Khosla Kumar trolled) हो गई।

वीडियो में अपने घर के नौकर शेरू का बयान लेने पर ट्रोलर्स ने उनका मजाक बनाया। दिव्या ने सोनू पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि गुलशन कुमार आपको लेकर आए थे। आप रामलीला में रुपए में गाया करते थे। वहीं टी-सीरीज का पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा था कि हमने सबसे ज्यादा आउटसाइडर्स को ही काम दिया है। जिसके बाद सोनू निगम ने दिव्या का वीडियो (Sonu shared Divya Khosla video) अपने इंस्टा पर शेयर कर कहा था- लगता है कि वो अपना कमेंट ऑन करना भूल गईं चलो उनका काम आसान कर देते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो