मुंबई। डीजे वाले बाबू गाने से एक बार फिर सुर्खियों में आई मॉडल एंड एक्ट्रेस नतासा स्टेनकोविक ने अपनी ताजा तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। नतासा ने इस बार बोल्ड अंदाज शोकेस किया है बिकनी वाली फोटोज शेयर करके। नतासा की पोस्ट के अनुसार वे अभी ग्रीक में फैमिली फ्रेंड की शादी में हैं।
नतासा ने ग्रीक के बीचेज पर बिकनी पहने हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इसी बीच शादी की फोटोज को भी उन्होंने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। शादी की एक फोटो में नतासा दुल्हन के साथ खड़ी हैं और बुके हाथ में लिया हुआ है। उनके मुताबिक बुके की कहानी कुछ इस तरह से है। दुल्हन का बुके अब मेरा हुआ, अगली दुल्हन मैं हूं…. हाहाहा। हालांकि ये स्टेट्स वाकई उनकी शादी की घोषणा का है या सिर्फ मजाक, ये तो वो ही जानें। लेकिन एक बात का अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है कि वे जल्दी ही शादी के बंधन में जरूर बंध जाएंगी।
आपको बता दें कि नतासा सर्बिया से हैं। वह एक मॉडल, एक्ट्रेस, डॉयरेक्टर, प्रोडयूसर और डांसर के रूप में जानी जाती हैं। बॉलीवुड में उनका पहला कदम बिग बॉस 8 में कंटेस्टेंट के रूप में था। नतासा को इसके बाद सत्याग्रह मूवी में अइयो जी हमरी अटरिया वाला आइटम सांग मिला था। हालांकि उनको सबसे ज्यादा लाइमलाइट डीजे वाले बाबू गाने से मिली।
1 मार्च 1977 को जन्मी नतासा की पर्सनल लाइफ में एक टीवी स्टार रह चुका है। माना जाता है कि ये हैं मोहब्बतें स्टार अली गोनी के साथ वे रिलेशन में रह चुकी हैं। हालांकि उनके भावी जीवनसाथी के बारे में अभी तक कोई जानकारी नतासा की तरफ से पब्लिक नहीं की गई है।