सारा अली खान जोकि गोवा में अपनी फैमिली के साथ वेकेशन पर थीं, वह वापस मुंबई लौट चुकी हैं। एयरपोर्ट की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सारा अली खान को 26 सितंबर को एनसीबी के सामने पेश होना है। एनसीबी के एक अधिकारी ने बताया कि दीपिका पादुकोण को एनसीबी ने 25 सितंबर का समन जारी किया है। सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितम्बर जबकि रकुल प्रीत सिंह, राजपूत की टैलेंट मैनेजर श्रुति मोदी और डिजाइनर सिमोन खंबाटा को गुरुवार को पेश होने के लिए कहा गया है। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह एनसीबी के सामने पेश न होने के लिए बहाने बना रही हैं।
एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को पहले ही गिरफ्तार हो चुकी हैं। वह पिछले 15 दिनों से मुंबई की भायखला जेल में हैं। मुंबई की एक विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत को 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। रिया चक्रवर्ती उनके साथ लिव इन में रह रही थीं। लेकिन वह उनकी मौत से एक हफ्ते पहले 8 जून को वापस अपने घर लौट गई थीं। हालांकि सुशांत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर गंभाीर आरोप लगाए हैं।