script3 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगे इमरान हाशमी, खरीदी नई कार, खासियत आपको भी चौंका देंगी | Emraan Hashmi buys a Lamborghini worth Rs 4 crore, drives out in style | Patrika News

3 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगे इमरान हाशमी, खरीदी नई कार, खासियत आपको भी चौंका देंगी

locationमुंबईPublished: Jul 12, 2019 12:25:13 pm

इमरान हाशमी ने दिखाई अपनी 4 करोड़ रुपए की लैंबर्गिनी कार, लोगों ने पूछे अजीब सवाल….

Emraan Hashmi

Emraan Hashmi

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में बने रहने के लिए स्टार्स को अपने ड्रेसिंग सेन्स और फिटनेस के साथ लग्जरियस लाइफ स्टाइल को भी मैंटेन करना पड़ता है। जल्द रिलीज होने जा रही वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड’ के अभिनेता इमरान हाशमी को हाल ही में मुंबई में येलो कलर की लैंबर्गिनी कार चलाते हुए देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमरान ने हाल ही मेें 4-5 करोड़ रुपए की खूबसूरत कार खरीदी है। जब इमरान को लैंबर्गिनी चलाते हुए विडियो सामने आया तो लोगों ने उन्हें इस कार की मुबारकबाद दी।

Emraan Hashmi

इमरान चमचमाती कार से उठा रहे हैं मुंबई की मानसून का लुफ्त
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह इमरान अपनी चमचमाती येलो लैंबर्गिनी कार के साथ मुंबई के मानसून का जमकर लुफ्त उठा रहे हैं। उनके फैंस उन्हें लगातार उनकी नई कार के लिए बधाई दे रहे हैं। हर कोई उनकी इस कार की जमकर तारीफ कर रहा है।

Emraan Hashmi

लैंबर्गिनी कार की खासियत
अभी इमरान की नई कार को नंबर नहीं मिले हैं। इस लैंबर्गिनी कार की सबसे खास बात ये है कि ये 325 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड और 7-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ है। ये कार 3 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा तक चल सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी ने हाल में अपनी आने वाली फिल्म ‘चेहरे’ की शूटिंग पूरी की है जिसमें अमिताभ बच्चन उनके साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो