इस गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे ईशा और उनके पति भरत तख्तानी न्यू बोर्न बेबी मीराया के साथ अस्पताल के बाहर मीडिया को पोज देते नजर आए। दूसरी बार मां बनीं ईशा देओल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
इस दौरान ईशा अपनी बड़ी बेटी राध्या को गोद में लिए थीं।
वहीं, भरत छोटी बेटी मीराया को थामे नजर आए।
बता दें मीराया का जन्म 10 जून को मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में हुआ था। भरत ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।