scriptशबाना आजमी की पार्टी में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे फरहान अख्तर, जमकर किया डांस | Patrika News
बॉलीवुड

शबाना आजमी की पार्टी में गर्लफ्रेंड संग पहुंचे फरहान अख्तर, जमकर किया डांस

5 Photos
5 years ago
1/5

होली का रंग बॉलीवुड सेलेब्स पर भी खूब चढ़ा। कई स्टार्स ने होली पार्टी का आयोजन भी किया। बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी और जावेद अख्तर ने भी अपने घर होली पार्टी का आयोजन किया।

2/5

इस पार्टी में उनके सौतेले बेटे अभिनेता फरहान अख्तर भी अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ पहुंचे।

3/5

इस होली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फरहान और शिबानी ने यहां जमकर मस्ती की और डांस किया।

4/5

वहीं शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी होली के जश्न में पूरी तरह से डूबे हुए नजर आए। फरहान के अलावा टीवी और बॉलीवुड के अन्य कई स्टार्स भी इस होली पार्टी में शामिल हुए।

5/5

सफेद सलवार सूट और लाल दुपट्टे में शबाना आजमी होली पार्टी में नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपने सिर पर लाल साफा भी बांधा, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लगीं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.