scriptMeToo के लपेटे में अब कैलाश खेर, 12 साल पहले गलत ढ़ग से छूने का आरोप | female journalist accuses Kailash Kher of sexual harassment | Patrika News

MeToo के लपेटे में अब कैलाश खेर, 12 साल पहले गलत ढ़ग से छूने का आरोप

locationमुंबईPublished: Oct 09, 2018 03:55:25 am

Submitted by:

Amit Singh

नताशा ने कैलाश खेर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने घर इंटरव्यू के दौरान उन्हें और उनकी सहकर्मी को गलत तरीके से छुआ।

kailash kher

kailash kher

तनुश्री-नाना विवाद दिन पर दिन विकारल रुप लेता जा रहा है। नाना पाटेकर के बाद अब तक कई नामचीन एक्टर MeToo के लपेटे में आ चुके हैं। अब इस फेरिस्त में मशहूर सिंगर कैलाश खेर का नाम भी जुड़ गया है। फोटो जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने कैलाश खेर पर गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया है।

Kailash Kher

TWITTER के माध्यम से बयां किया दर्द
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जर्नलिस्ट नताशा हेमरजानी ने ट्विटर के जरिए कई सारे ट्वीट्स कर विस्तार में अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने दो अलग घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने सिंगर कैलाश खेर और मॉडल जुल्फी सैयद पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

Kailash Kher

यह है पूरी घटना
नताशा ने कैलाश खेर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने घर इंटरव्यू के दौरान उन्हें और उनकी सहकर्मी को गलत तरीके से छुआ। इंटरव्यू से लौटने के बाद जब उन्होंने इस बारे में अपने साथियों को बताया तो सभी ने इस घटना को बेहद हल्के तौर पर लिया और ख़ुद की हिफाजत करने की सलाह दी। इसके साथ ही फोटो जर्नलिस्ट ने ज़ुल्फी सईद के साथ हुई घटना के बारे में बताया है कि कैसे एक क्रूज पर ईवेंट कवर करने गई इस फोटो जर्नलिस्ट के साथ उन्होंने रात में जबर्दस्ती करने की कोशिश की।

https://twitter.com/hashtag/MeToo?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो