scriptपब्लिक के सामने तब्बू ने अचानक कर डाला अजय को ‘किस’, काजोल के पति का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे | film bholaa teaser launch tabu kiss ajay devgn publicly photos viral | Patrika News

पब्लिक के सामने तब्बू ने अचानक कर डाला अजय को ‘किस’, काजोल के पति का रिएक्शन जान दंग रह जाएंगे

locationमुंबईPublished: Jan 24, 2023 06:37:32 pm

Submitted by:

Riya Jain

अजय देवगन ( Ajay Devgn ) और तब्बू ( Tabu ) की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। एक बार फिर दोनों स्टार्स एक साथ फिल्म ‘भोला’ ( Bholaa ) में नजर आएंगे।

sdvs.jpg

बॅालीवुड इंडस्ट्री में सालों से अजय देवगन ( Ajay Devgn ) और तब्बू ( Tabu ) की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है। एक बार फिर दोनों स्टार्स एक साथ फिल्म ‘भोला’ ( Bholaa ) में नजर आएंगे। हाल में फिल्म का दूसरा टीजर लॅान्च रखा गया। इस दौरान तब्बू ने अचानक मस्ती में आकर अजय देवगन को किस कर दिया।

ajay.jpg

बता दें यह इवेंट मुंबई में रखा गया था। इस दौरान दोनों स्टार्स मस्ती के मूड में नजर आए। मजाक-मजाक में तब्बू ने अजय को किस तक कर डाला। हांलाकि ऐसा करते ही अजय थोड़ा शर्माते नजर आए। बता दें अजय देवगन और तब्बू के बीच गहरी दोस्ती है। बताया जाता है कि अजय तब्बू को अपने लिए लक्की मानते हैं। आखिरी बार दोनों स्टार्स फिल्म दृश्यम 2 में साथ नजर आए थे।

 

ajayyyy.jpg

फिल्म के टीजर लॉन्च में भोला की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। इस मौके पर एक्टर संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, विनित कुमार भी मस्ती करते नजर आए। बता दें भोला फिल्म को गुलशन कुमार टी सीरीज, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। खबरों की मानें फिल्म में साउथ एक्ट्रेस आमला पॉल और अभिषेक बच्चन का कैमियो है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो