scriptअर्जुन कपूर ने बताया Lockdown खत्म होने के बाद कैसे पटरी पर आएगी फ़िल्म इंडस्ट्री | Film indastri latest news | Patrika News

अर्जुन कपूर ने बताया Lockdown खत्म होने के बाद कैसे पटरी पर आएगी फ़िल्म इंडस्ट्री

locationमुंबईPublished: Apr 16, 2020 07:07:01 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

अर्जुन कपूर ने बताया Lockdown खत्म होने के बाद कैसे पटरी पर आएगी फिल्म इंडस्ट्री

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने lockdown खुलने के बाद किस तरह फिल्म इंडस्ट्री और इंटरटेनमेंट को शुरू करना है इस बारे में अपने विचार व्यक्त किए हैं।उनका कहना है कि इस बारे में हमें पहले से तैयारी शुरू करना होगी, ताकि लॉक डाउन के बाद हम लोगों को उनके माइंड के अनुसार मनोरंजन दे सकें।
अर्जुन के अनुसार लॉक डाउन के बाद देखना होगा कि दर्शक कैसी फिल्म देखना चाहते हैं, इसी के साथ उनकी सुरक्षा को भी ध्यान में रखना होगा, उन्होंने कहा कुछ बड़े लोगों को आगे आकर फिल्म इंडस्ट्री के लिए सिस्टम क्रिएट करना पड़ेगा । ताकि फिल्मों को फिर से दिखाया जा सके। अगर आज से 6 महीने बाद थिएटर खोलने हैं तो हमें 3 महीने पहले से काम शुरू कर देना चाहिए। इसके लिए पहले से प्लान तैयार करना जरूरी है। अर्जुन का कहना है कि दर्शकों की सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा, यह देखना होगा कि सिनेमा हॉल में कितने लोग एक बार में फिल्म देख पाएंगे, सिनेमा हाल के मालिक फ़िल्म शुरू करने पर दर्शक के लिए किस प्रकार के नियम बना रहे हैं, उनकी सुरक्षा के लिए क्या कर रहे हैं।
कोरोना के कारण बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में आर्थिक मंदी के हालात है। फिल्मों की शूटिंग ठप पड़ी है और कई फिल्में रिलीज होने के लिए कतार में खड़ी है। सिनेमा हॉल पूर्ण रूप से बंद है। ऐसे में लॉकडाउन खुलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को फिर से पटरी पर लाने के लिए अर्जुन कपूर ने अपनी राय दी है।
View this post on Instagram

Me trying to Smoulder while we wait for May…

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो