script‘The Zoya Factor’ का गाना ‘Pepsi Ki Kasam’ रिलीज, देखें सोनल-सलमान की केमिस्ट्री | film the zoya factor new song pepsi ki kasam release | Patrika News

‘The Zoya Factor’ का गाना ‘Pepsi Ki Kasam’ रिलीज, देखें सोनल-सलमान की केमिस्ट्री

locationमुंबईPublished: Sep 11, 2019 07:25:59 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

सोनम कपूर ने अपने सोशल अकाउंट से इस गाने को शेयर किया है। इस गाने में सोनम और दुलकर सलमान का …..

song pepsi ki kasam release

song pepsi ki kasam release

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द जोया फेक्‍टर’ (The Zoya Factor) को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। इस फिल्म में सोनम के साथ दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan) भी मुख्य भूमिका में हैं। गुरूवार को इस फिल्म का नया गाना पेप्सी की कसम जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर वारयल हो रहे इस गाने में सोनम और दुलकर की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है।

sonam kapoor

सोनम कपूर ने अपने सोशल अकाउंट से इस गाने को शेयर किया है। इस गाने में सोनम और दुलकर सलमान का बेहद स्‍टाइलिश लुक देखने को मिल रहा है। ‘पेप्‍सी की कसम’ गाने की बात करें तो इसे सिंगर बैनी दयाल ने गाया है और शंकर एहसान लॉय इसे संगीत दिया है। एक्टर्स सोनम का यह अंदाज देखकर आपको उनकी पिछली फिल्‍म ‘वीरे दी वेडिंग’ का उनका गाना ‘तारीफां’ भी याद आ जाएगा।

https://twitter.com/hashtag/PepsiKiKasam?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इस फिल्म की कहानी एक राजपूत लड़की की है, जिसका नाम जोया है। हिंदू लड़की के मुस्लिम नाम वाली यह कहानी कॉमेडी, इमोशन और रोमांस से भरपूर बताए जा रही है। इस फिल्‍म का ट्रेलर भी काफी मजेदार बताया जा रहा है। यह 20 सितंबर 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

sonam kapoor
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो