फन्ने खां
बता दें कि बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर पहले ही अपनी फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ को लेकर काफी सुर्खियां बोटर रहे थे कि उनकी दूसरी फिल्म ‘फन्ने खां’ का भी टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव लीड रोल में हैं। साथ ही अनिल कपूर ने इस टीजर को अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। गौरतलब है कि अनिल की यह फिल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ का टीजर रिलीज हो चुका है। यह मूवी साहब बीवी और गैंगस्टर का तीसरा भाग है। बता दें कि संजय दत्त इस फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। हालांकि यह फिल्म 27 जुलाई, 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सत्यमेव जयते-
एमी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी कर रहे हैं। इस मूवी में जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसे जॉन ने खुद शेयर किया है। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि मूवी जबरदस्त एक्शन से भरी हुई है। लेकिन यह फिल्म 15 अगस्त, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा-
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की मशहूर फिल्म ‘1942 अ लव स्टोरी’ की कहानी को आगे बढ़ाते हुए इसका अगला भाग फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इस मूवी में अनिल कपूर की बेटी का रोल खुद उनकी असल जिंदगी की बेटी सोनम कपूर निभा रही हैं। जबकि फिल्म में सोनम के अपोजिट राजकुमार राव भी हैं। साथ ही इस फिल्म का पोस्टर भी हाल ही में रिलीज हो चुका है। गौरतलब है कि यह मूवी 12 अक्टूबर, 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
गोल्ड-
बॉलीवुड के खतरों के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हालांकि देशभक्ति के डोज से भरे ‘गोल्ड’ के इस ट्रेलर को काफी पसंद भी किया जा रहा है। अक्षय की यह मूवी एक हॉकी खिलाड़ी के वास्तविक जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में भारत के लिए पहला गोल्ड का सपना देखने वाले हॉकी खिलाड़ी की यात्रा को दर्शाया गया है। साथ ही यह फिल्म 15 अगस्त, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।
मुल्क-
तापसी पन्नू और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म मुल्क का टीजर रिलीज हो चुका है। मूवी में अभिनेत्री तापसी एक वकील की भूमिका निभा रही हैं तो वहीं ऋषि कपूर एक ऐसे मुस्लिम व्यक्ति का रोल अदा कर रहे हैं जिन पर देशद्रोह का आरोप लगा हुआ है। बता दें कि मुल्क की शूटिंग बनारस और लखनऊ में हुई है। इस फिल्म में तापसी के अलावा नीना गुप्ता, मनोज पाहवा, प्रतीक बब्बर, आशुतोष राणा, रजत कपूर और ऋषि कपूर अहम भूमिका अदा करेंगे। गौरतलब है कि ये फिल्म 3 अगस्त, 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।