अक्षय और मल्लिका कुछ वक्त पहले शो द ग्रैट इंडियन लाफ्टर चैलेंज को साथ में जज कर रहे थे। शो के फोर्मेट के मुताबिक अगर शो के जज किसी कंटेस्टेन्ट को सेलेक्ट करते हैं तो वो घंटी बजाते है। इस दौरान मल्लिका जब घंटी बजाने के लिए आगे बढती हैं तो अक्षय मल्लिका को पकड़कर खींचते हुए कहा कि,- आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं। अक्षय की कही बात से मल्लिका काफी नाराज हो गई। मल्लिका ने खुद इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर डाला और लिखा,- क्या आप लोगों को ये मज़ेदार लगा? इसके बाद फिर क्या था अपनी बेटी मल्लिका का साथ देते हुए विनोद दुआ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,-मैं अक्षय को नहीं छोड़ूंगा। मेरी बेटी के साथ ऐसा बर्ताव करने के लिए।